ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Education

रांची के निजी स्कूलों में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, नर्सरी से 11वीं तक मिल रहे फॉर्म

रांची: राजधानी रांची के विभिन्न निजी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं, नौवीं और कुछ विद्यालयों में 11वीं कक्षा तक के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कई स्कूलों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा दी है, जबकि कुछ स्कूलों में फॉर्म केवल विद्यालय परिसर से ही प्राप्त किए जा सकते हैं। स्कूलों ने कक्षाओं के अनुसार फॉर्म का शुल्क 100 रुपये से लेकर 3,100 रुपये तक निर्धारित किया है।

किस स्कूल में किस कक्षा के लिए मिल रहे हैं फॉर्म और कितना है शुल्क:

  • डीपीएस (DPS): प्री-नर्सरी के लिए ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है, जो 3 नवंबर तक मिलेगा। फॉर्म का शुल्क 3,100 रुपये तय किया गया है।
  • लेडी केसी रॉय स्कूल: नर्सरी, प्रेप, कक्षा 1 से 5वीं और नौवीं कक्षा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 2,000 रुपये है।
  • संत थॉमस स्कूल, धुर्वा: केजी-1 और केजी-2 के लिए 24 अक्टूबर से ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा। इसका शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित है।
  • बिशप स्कूल: नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के लिए स्कूल काउंटर से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक फॉर्म मिल रहा है।
  • ईस्ट प्वाइंट स्कूल: सभी कक्षाओं के लिए फॉर्म उपलब्ध हैं।
  • होली क्रॉस स्कूल: नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन फॉर्म मिल रहा है।
  • ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना: नर्सरी से छठी कक्षा तक ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है। शुल्क 1,500 रुपये है।
  • जी एंड एच स्कूल: बेबी प्री-नर्सरी से नौवीं कक्षा तक स्कूल में फॉर्म मिल रहा है। शुल्क 1,500 रुपये है।
  • गुरुनानक स्कूल: प्री-नर्सरी से नौवीं कक्षा तक ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 1,500 रुपये है।
  • शारदा ग्लोबल स्कूल: प्री-नर्सरी से नौवीं कक्षा तक ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म मिल रहे हैं। शुल्क 1,200 रुपये है।
  • स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल: प्री-नर्सरी से आठवीं कक्षा तक ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 1,500 रुपये है।
  • संत माइकल्स प्ले स्कूल: नर्सरी, केजी और प्रेप के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल में फॉर्म मिल रहा है। शुल्क 1,650 रुपये है।
  • यूरो किड्स (मोरहाबादी और कांके): जूनियर प्ले ग्रुप, नर्सरी, लोअर केजी और अपर केजी के लिए स्कूल में फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 1,500 रुपये है।
  • वी वर्ल्ड प्ले स्कूल (बरियातू और कांके रोड): प्ले ग्रुप, नर्सरी, लोअर केजी और अपर केजी के लिए स्कूल परिसर में फॉर्म मिल रहा है। शुल्क 500 रुपये है।
  • सृजन वैली स्कूल: प्री-नर्सरी से आठवीं कक्षा तक ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 500 रुपये है।
  • मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल: नर्सरी से सातवीं कक्षा तक ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 1,500 रुपये है।
  • आरटीसी पब्लिक स्कूल: नर्सरी से आठवीं कक्षा तक ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 800 रुपये है।
  • गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल: नर्सरी से नौवीं कक्षा तक ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म मिल रहे हैं।
  • महाराजा रणजीत सिंह पब्लिक स्कूल: नर्सरी से सातवीं कक्षा तक स्कूल में फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 100 रुपये है।
  • सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल: प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा तक स्कूल में फॉर्म मिल रहा है। शुल्क 1,500 रुपये है।
  • नोवेल किड्स प्री स्कूल: प्ले ग्रुप, नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के लिए स्कूल में फॉर्म उपलब्ध हैं।
  • ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल: प्री-नर्सरी से आठवीं कक्षा तक ऑफलाइन फॉर्म मिल रहे हैं। शुल्क 500 रुपये है।
  • श्रद्धानंद बाल मंदिर, कमड़े: बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक स्कूल में फॉर्म उपलब्ध हैं। शुल्क 1,500 रुपये है।
  • टॉरियन वर्ल्ड स्कूल: नर्सरी से आठवीं कक्षा तक फॉर्म उपलब्ध हैं।
  • जीडी गोयनका स्कूल: नर्सरी से छठी कक्षा के अलावा नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए भी फॉर्म मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: RKDF University Ranchi Admission 2026: खाली सीटों पर डायरेक्ट दाखिला शुरू

Advertisement
Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now