ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
Advertisement
Jharkhand News

रांची: CM आवास के पास महिला से चेन छिनतई, जब सच सामने आया तो पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी!

Ranchi | राजधानी रांची के सबसे सुरक्षित और हाई-प्रोफाइल इलाके यानी मुख्यमंत्री आवास के पास दिन-दहाड़े चेन छिनतई (Chain Snatching) का एक बेहद ही दिलचस्प और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ दो बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन इस वारदात के बाद जो सच सामने आया, उसने पुलिस से लेकर आम जनता तक सबको हैरान कर दिया है।

​बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

​मिली जानकारी के अनुसार, एक दंपत्ति अपनी स्कूटी से मुख्यमंत्री आवास के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और महिला के गले पर झपट्टा मार दिया। चोरों ने महिला के गले से सोने जैसी दिखने वाली चेन खींचने की कोशिश की, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण स्कूटी सवार पति-पत्नी मौके पर ही सड़क पर गिर गए।

Advertisement

​पब्लिक ने दिखाया दम, एक चोर को दबोचा

​स्कूटी गिरते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। जनता ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और भाग रहे अपराधियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस बीच भीड़ ने एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े गए आरोपी को नजदीकी गोंदा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

​ट्विस्ट: जब खुली पोल तो उड़ गए चोर के होश!

​असली हाई-वोल्टेज ड्रामा तो गोंदा थाने में शुरू हुआ। जब पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही थी, तभी पीड़ित महिला ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर थाने में मौजूद हर शख्स अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

महिला ने बताया कि जिस चेन को लूटने के लिए चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया, वो असल में सोने की थी ही नहीं! वह महज़ ₹100-200 की नकली (इमिटेशन) चेन थी, जो सिर्फ सोने जैसी चमक रही थी।

​पीएम मोदी की अपील और जनता की सजगता

​इस घटना के बाद शहर में इस बात की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, पिछले दिनों देश में आर्थिक उतार-चढ़ाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से सोना कम खरीदने और समझदारी से निवेश करने की अपील की थी। ऐसा लगता है कि रांची की महिलाएं इस अपील को लेकर काफी सजग हो गई हैं और आम दिनचर्या या राह चलते समय असली सोने की जगह नकली या इमिटेशन ज्वेलरी का इस्तेमाल कर रही हैं। इससे पैसे और जान-माल दोनों की सुरक्षा हो रही है।

​फिलहाल, गोंदा थाना पुलिस पकड़े गए चोर को जेल भेजने की तैयारी कर रही है और उसके दूसरे फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है। लेकिन इस घटना ने चोरों को यह सबक जरूर दे दिया है कि— ‘हर चमकती चीज सोना नहीं होती!’

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now