ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा ने आरोपों को खारिज किया, कहा- मुझे फंसाया जा रहा

रांची। सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में खुद पर लगे आरोपों को लेकर ज्योत्सना केरकेट्टा ने रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने एफआईआर में अपना नाम दर्ज कराए जाने को राजनीतिक साजिश बताया और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

6 नवंबर को निशा भगत की मौत के बाद से इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। प्रेस वार्ता में ज्योत्सना केरकेट्टा ने दावा किया कि कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों के लोगों ने निशा के पिता को गुमराह कर जबरदस्ती उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि निशा भगत से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, बल्कि दोनों के बीच केवल वैचारिक मतभेद थे।

Advertisement

वैचारिक मतभेद थे, व्यक्तिगत रंजिश नहीं

ज्योत्सना केरकेट्टा ने कहा कि कुड़मी आंदोलन सहित कई मुद्दों पर उन्होंने और निशा भगत ने एक मंच पर साथ काम किया था। हालांकि, बाद में कुछ मुद्दों और धार्मिक पहचान (सरना-ईसाई और सरना-सनातन) को लेकर दोनों की विचारधारा अलग हो गई।

उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर निशा भगत की ओर से लगातार उनके खिलाफ टिप्पणियां की जा रही थीं, लेकिन समाज में आपसी टकराव न दिखे, इसलिए उन्होंने कभी सीधा जवाब नहीं दिया। केरकेट्टा ने कहा कि आखिरी बार भी उन्होंने बिना किसी का नाम लिए केवल इतना लिखा था कि घर बैठकर उनके बारे में बोलना ही काम रह गया है।

Whatsapp image 2026 11 13 at 13. 00. 39

भैंस वाली पोस्ट और ट्रोलिंग पर सफाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने निशा भगत की मौत से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर डाली गई एक कथित पोस्ट (भैंस की तस्वीर) को लेकर सवाल पूछा। इस पर ज्योत्सना केरकेट्टा ने सफाई दी कि उस पोस्ट में न तो निशा भगत का नाम था और न ही उनकी तस्वीर। उन्होंने दावा किया कि कुड़मी आंदोलन के दौरान निशा को इससे कहीं ज्यादा ट्रोल किया गया था, लेकिन तब वह नहीं टूटी थीं।

केरकेट्टा ने आरोप लगाया कि निशा भगत की मौत सोशल मीडिया ट्रोलिंग से नहीं, बल्कि अंतिम समय में मिले अकेलेपन और उन लोगों द्वारा साथ छोड़ दिए जाने से हुई, जिन्होंने पहले उनका राजनीतिक इस्तेमाल किया।

भाजपा, आरएसएस और भैरव सिंह पर लगाए आरोप

ज्योत्सना केरकेट्टा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा, आरएसएस, जनजातीय मंच के कुछ नेताओं के साथ-साथ भैरव सिंह, सनी टोप्पो और निशा उरांव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा:

  • जिन लोगों ने निशा भगत को आगे बढ़ाया और इस्तेमाल किया, अंतिम समय में जब वह परेशान थीं, तब वे उनके साथ खड़े नहीं हुए।
  • रिम्स से शव ले जाते वक्त उनके पिता अकेले थे, जबकि वहां मौजूद नेता केवल बयानबाजी कर चले गए।
  • निशा के घर पहले हुई चोरी के मामले में दर्ज शिकायत में भाजपा के एक नेता का नाम था, जिसकी जांच होनी चाहिए।

सीबीआई जांच का समर्थन

केरकेट्टा ने कहा कि वह प्रशासन, झारखंड पुलिस, ईडी और सीबीआई की हर जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने मांग की कि निशा भगत के पुराने आवेदन और फोन कॉल रिकॉर्ड की जांच की जाए ताकि यह साफ हो सके कि अंतिम समय में वह किसके संपर्क में थीं और किसके दबाव में थीं।

इसे भी पढ़ें:

निशा भगत की मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश, हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

निशा भगत खुदकुशी मामला: थाना प्रभारी सतीश पांडेय लाइन हाजिर, ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की पर एफआईआर

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now