Advertisement
Jharkhand News

Maiya Samman Yojana Jharkhand: होली से पहले मिलेगी दो महीने की राशि, मुख्यमंत्री सोरेन ने की पुष्टि

रांची: Maiya Samman Yojana Jharkhand के तहत लाभार्थी महिलाओं को होली से पहले दो महीने की राशि मिल जाएगी। झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खाते में जल्द ही भुगतान किया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिले।

40 लाख महिलाओं का सत्यापन पूरा, मार्च में होगा भुगतान

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि अब तक 40 लाख महिलाओं का सत्यापन हो चुका है और शेष लाभार्थियों की जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मार्च तक की राशि सभी जिलों को भेज दी है, जिससे इसी माह में भुगतान संभव हो सकेगा।

Advertisement

Maiya Samman Yojana Jharkhand का लाभ हड़िया बेचने वाली महिलाओं को भी

सीएम सोरेन ने इस योजना को सड़क किनारे हड़िया बेचने वाली महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। हालांकि, उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कुछ महिलाएं दोबारा इस कार्य में लग गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हड़िया आदिवासी संस्कृति का हिस्सा है और इसे देवी-देवताओं को चढ़ाने की परंपरा रही है, लेकिन इसे सड़क किनारे बेचने की प्रथा उचित नहीं है। सरकार इस विषय पर भी गौर कर रही है।

लाभुकों तक मदद पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर योजना की राशि मिलेगी। मंत्री चमरा लिंडा ने भी विधानसभा में जानकारी दी थी कि Maiya Samman Yojana Jharkhand के तहत लाभार्थियों के खाते में होली से पहले राशि भेज दी जाएगी।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना एक अहम कदम है, और सरकार इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment