Advertisement
Rashifal

Love Rashifal: मेष से मीन तक, 12 राशियों के प्रेम जीवन पर शुक्ल-ब्रह्म योग का कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल

Love Rashifal 5 February 2025: कैसा रहेगा आपका प्रेम जीवन?

रिश्तों में प्यार होना बेहद जरूरी है। इससे रिश्ते की उम्र बढ़ जाती है और लड़ाई-झगड़े कम होते हैं। हालांकि हर दिन प्यार के मामले में एक जैसा रहे, ये जरूरी नहीं है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब-जब ग्रहों का गोचर और शुभ-अशुभ योग बनता है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है।

शुक्ल-ब्रह्म योग का प्रभाव

वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन शुक्ल और ब्रह्म योग बन रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि यह दिन आपके लिए लकी रहेगा या नहीं, तो पढ़ें 5 फरवरी का लव राशिफल

Advertisement

मेष राशि (Aries)

प्यार में धैर्य रखें

जीवनसाथी से बेकार की बातें करने से बचें। साथी का मूड खराब रह सकता है, जिसके कारण वे आप पर गुस्सा भी कर सकते हैं। सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्यार आज नहीं मिलेगा।

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 6

वृषभ राशि (Taurus)

खुशियों का आगमन

जीवन में खुशियां आएंगी, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल लोगों को कोई खास इंसान मिल सकता है।

  • शुभ रंग: भूरा
  • शुभ अंक: 4

मिथुन राशि (Gemini)

बहस से बचें

जीवनसाथी संग अनावश्यक बहस हो सकती है, जिससे मूड खराब रहेगा। सिंगल जातकों को जल्द ही उनका सच्चा प्यार मिल सकता है।

  • शुभ रंग: स्लेटी
  • शुभ अंक: 8

कर्क राशि (Cancer)

परिवार की सहमति मिलेगी

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते के लिए परिवार वाले मान जाएंगे। शादीशुदा कपल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 5

सिंह राशि (Leo)

पुराने प्यार की वापसी

जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, उनके जीवन में फिर से प्रेम का आगमन होगा। शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

भावनात्मक गहराई बढ़ेगी

प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई आएगी। दिन खत्म होने से पहले डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातकों को सोलमेट नहीं मिलेगा।

  • शुभ रंग: पिंक
  • शुभ अंक: 9

तुला राशि (Libra)

संबंधों में मजबूती आएगी

साथी संग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास इंसान आ सकता है।

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 3

वृश्चिक राशि (Scorpio)

विश्वास जरूरी है

शादीशुदा जातकों के जीवन में किसी अनजान व्यक्ति के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विश्वास की कमी से रिश्ता टूट सकता है।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 7

धनु राशि (Sagittarius)

लड़ाई से बचें

नवविवाहित जोड़ों के बीच बहस हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग डेट पर जा सकते हैं, लेकिन झगड़े की संभावना है।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 5

मकर राशि (Capricorn)

पुराने दोस्त से शादी तय हो सकती है

शादीशुदा लोग पूरा दिन साथी संग बिताएंगे। सिंगल जातकों की बचपन के दोस्त से शादी तय हो सकती है।

  • शुभ रंग: ऑरेंज
  • शुभ अंक: 9

कुंभ राशि (Aquarius)

यादगार दिन रहेगा

शादीशुदा लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल पूरा दिन साथ बिताएंगे

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 6

मीन राशि (Pisces)

रिश्ता मजबूत होगा

शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा रहेगा। शाम में जीवनसाथी संग अकेले में समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 2

शुक्ल-ब्रह्म योग का प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग रहेगा। जहां कुछ जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी, वहीं कुछ को धैर्य रखना होगा। अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए विश्वास और संवाद बनाए रखें।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment