सावधान! झारखंड के इन जिलों में अगले 3 घंटे भारी, आसमानी बिजली और ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

सावधान! झारखंड के इन जिलों में अगले 3 घंटे भारी, आसमानी बिजली और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

Jharkhand Weather Update | झारखंड के मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के 15 से अधिक जिलों में कुदरत का कहर टूटने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने देर रात एक के बाद एक कई ‘Nowcast’ बुलेटिन जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की कड़ी चेतावनी दी है। रांची में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट है, जिसने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

अगले 3 घंटे क्यों हैं अहम? इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची के ताजा बुलेटिन के अनुसार, देवघर, दुमका और जामताड़ा जैसे जिलों में अगले एक से तीन घंटों के भीतर मध्यम दर्जे की गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। सबसे ज्यादा खतरा रांची जिले को लेकर है, जहां मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसके साथ ही हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।

किसानों पर मंडराया संकट: वज्रपात और ओले बदल सकते हैं मंजर

खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह मौसम किसी काल से कम नहीं है। मौसम केंद्र ने विशेष रूप से किसानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसान अभी अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। इस समय बिजली गिरने (Lightening) की घटनाएं सबसे अधिक घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए पेड़ों के नीचे शरण लेना जानलेवा हो सकता है।

झारखंड के किन हिस्सों में क्या है स्थिति? (डिस्ट्रिक्ट वाइज अपडेट)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य को अलग-अलग चेतावनी जोन में बांटा गया है:

  • ऑरेंज अलर्ट (भारी खतरा): रांची, बोकारो, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, लोहरदगा, पाकुड़ और रामगढ़। यहाँ बारिश के साथ ओले गिरने की पूरी संभावना है।
  • येलो अलर्ट (सतर्क रहें): चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, गुमला, लातेहार और पलामू। इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

प्रशासन की अपील: बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों से रहें दूर

मौसम केंद्र रांची ने स्पष्ट गाइडलाइंस जारी की हैं कि इस खराब मौसम के दौरान लोग सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें। वज्रपात के समय बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल कम करें और खंभों से दूरी बनाए रखें। सिस्टम की सक्रियता को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

अगले 24 घंटे: क्या गर्मी से मिलेगी राहत?

आज दोपहर तक जहां डालटनगंज जैसे इलाकों में तापमान 36.8°C तक पहुंच गया था, वहीं इस अचानक आई बारिश और आंधी से पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, यह राहत अल्पकालिक हो सकती है, क्योंकि ओलावृष्टि से होने वाला नुकसान आर्थिक रूप से भारी पड़ सकता है।

Subhash Shekhar

एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार, कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट और SEO-फोकस्ड न्यूज़ राइटर हैं। वे झारखंड और बिहार से जुड़े राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य और करंट अफेयर्स पर तथ्यपरक और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment