ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Jamtara
यह खबर कहाँ की हैजामताड़ा, झारखंड

जामताड़ा के आसनहरिया गांव में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

जामताड़ा: जामताड़ा थाना क्षेत्र के आसनहरिया गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में आठ साल का अबान शेख और उसकी पांच साल की छोटी बहन माहिरा खातून शामिल हैं। दोनों के शव घर के पास स्थित एक तालाब से निकाले गए।

शनिवार शाम करीब चार बजे दोनों भाई-बहन घर के पास आसनहरिया मोड़ की तरफ खेलने निकले थे। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर आसपास के इलाकों में बच्चों की खोजबीन शुरू की, लेकिन शुरुआती तलाश में उनका कहीं पता नहीं चला।

Advertisement

छोटी बहन को बचाने में गई बड़े भाई की जान

तलाश के बीच ही ग्रामीणों को घर के नजदीक वाले तालाब में बच्चों के होने की सूचना मिली। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, खेलते वक्त पहले छोटी बहन माहिरा अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई थी। बहन को पानी में डूबता देख बड़ा भाई अबान उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गया। पानी गहरा होने की वजह से अबान भी खुद को संभाल नहीं सका और दोनों गहरे पानी में डूब गए।

तालाब से दोनों बच्चों के शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक ही परिवार के दो बच्चों की अचानक हुई इस मौत से घर में कोहराम मचा है और पूरे आसनहरिया गांव में मातम का माहौल है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now