रामदास सोरेन निधन की फेक न्‍यूज वायरल, दिल्ली में चल रहा इलाज, हालत नाजुक

रामदास सोरेन निधन की फेक न्‍यूज वायरल, दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज, हालत नाजुक

Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन हेमरेज के बाद टाटा मोटर्स अस्पताल से एयर एंबुलेंस के ज़रिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया है। यह फैसला तब लिया गया जब उनकी तबीयत अचानक बेहद बिगड़ गई।

शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे जब रामदास सोरेन बाथरूम गए, तभी ब्लड प्रेशर बढ़ने के चलते उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत टेल्को स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया।

सोनारी एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना, कई नेता रहे मौजूद

स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से एंबुलेंस द्वारा सोनारी एयरपोर्ट लाया गया। वहां से विशेष मेडिकल टीम और बेटे सोमेश सोरेन के साथ एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना किया गया।

एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सबिता महतो, मंगल कालिंदी, कुणाल षाड़ंगी, बीस सूत्री सदस्य मोहन कर्मकार समेत कई जेएमएम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया को बताया कि रामदास सोरेन उनके अच्छे मित्र हैं और खबर मिलते ही उन्होंने दिल्ली अपोलो अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर अनुपम से बात की। उन्होंने विश्वास जताया कि वहां उनका समुचित और बेहतर इलाज होगा।

सोनारी एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना, कई नेता रहे मौजूद

फेक खबरों से बचें, सोशल मीडिया पर वायरल गलत जानकारियाँ

इधर सोशल मीडिया पर रामदास सोरेन से संबंधित कुछ भ्रामक और झूठी खबरें वायरल हो रही हैं। सरकार ने इसे पूरी तरह से निराधार बताया है और जनता से अपील की है कि ऐसी असत्य जानकारी साझा न करें।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, सोरेन जी इस समय दिल्ली में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। राज्यवासियों से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने की अपील की गई है।

पहले से चल रहा था किडनी का इलाज, हाल ही में गए थे दिल्ली

गौरतलब है कि रामदास सोरेन पहले से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित रहे हैं। वो लगातार दिल्ली जाकर स्वास्थ्य जांच करवाते रहे हैं। कुछ दिन पहले भी वो इसी सिलसिले में दिल्ली गए थे।

इस घटनाक्रम के बाद झारखंड की राजनीति में चिंता का माहौल है। सभी राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और आम जनता उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment