झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में नई नियुक्ति, डॉ० पी० नैयर बने स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश चेयरमैन

Subhash Shekhar
2 Min Read

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डॉ० पी० नैयर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (स्वास्थ्य विभाग) का नया चेयरमैन मनोनीत किया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान को देखते हुए की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ० नैयर से उम्मीद जताई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ० नैयर प्रदेश में सभी स्तरों पर कमिटी गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करेंगे।

चेयरमैन बनाए जाने पर डॉ० पी० नैयर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ० सिरीवेला और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि –

“पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संगठन को मजबूत करेंगे और प्रदेश, जिला व प्रखंड स्तर तक पार्टी को लेकर जाएंगे। साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफान अंसारी की सोच के अनुरूप जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर लोगों की सेवा करेंगे।”

डॉ० पी० नैयर को चेयरमैन बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं और चिकित्सकों ने भी शुभकामनाएं दी हैं। इनमें अभिलाष साहू, राकेश सिन्हा, राजन वर्मा, डॉ० आर.सी. प्रसाद, डॉ० प्रणय सिंह, संजय कुमार, डॉ० संजीव कुमार, डॉ० मनोज कुमार, डॉ० अरविंद पांडे, डॉ० इस्तियाक अंसारी, डॉ० राज कुमार, डॉ० जे.के. भगत, डॉ० आशीष भगत, डॉ० शायदा मासूम, डॉ० विकास गुप्ता, डॉ० एम.के. चौधरी, डॉ० मोहम्मद सोहाद, सौरव कुमार, डॉ० विजय कुमार, डॉ० इरशाद खान, डॉ० अनुज कुमार, डॉ० छवि खान, डॉ० राकेश सिंह, डॉ० आरुषि, डॉ० प्रगति कुमारी, डॉ० समीर राज चौधरी, आलमगीर आलम, अफरोज आलम, सब्बीर अंसारी, अभिमनु यादव सहित कई नेताओं और चिकित्सकों ने बधाई दी।

- Advertisement -
Share This Article
Follow:
सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
Leave a comment

Leave a Reply