रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी। दोनों ने समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन चढ़ाए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इसे भी पढ़ें: रांची में झारखंड स्थापना दिवस पर होगा ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग














