ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
Advertisement
Jharkhand News

ओरमांझी में किशोरी को धक्का लगने से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने यात्री बस में लगाई आग

Ranchi: ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटूपालू घाटी से पहले खीराबेड़ा के पास गुरुवार को ग्रामीणों ने एक यात्री बस में आग लगा दी। बताया गया कि रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस से मकर संक्रांति मेले से लौट रही 16 वर्षीय किशोरी रूबी कुमारी को धक्का लग गया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।

घटना के समय बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार लिया गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment