ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
Advertisement
Jharkhand News

भाजपा के बेबुनियाद आरोप और झारखंड में राजनीतिक नाटकबाजी — विनोद पांडेय का बड़ा बयान

Ranchi: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा विवाद के बीच राजनीतिक घमासान लगातार तेज हो रहा है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बेतुका, तथ्यहीन और राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे में झूठ का आधार बनाकर भ्रम फैलाती है और झारखंड की व्यवस्था पर अविश्वास पैदा करने की कोशिश करती है, जबकि सरकार पारदर्शी जांच के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भाजपा झारखंड की राजनीति को अस्थिर करना चाहती है—झामुमो

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता शुरू से ही इस मामले को राजनीतिक उथल-पुथल का कारण बनाना चाहते थे। लेकिन जब उनकी योजना विफल हो गई, तो अब वही लोग उत्तर प्रदेश जाकर अपने “अकाओं” की शरण में मनगढ़ंत कहानी बना रहे हैं।
उनके अनुसार, भाजपा झारखंड की पुलिस और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाकर राज्य की छवि खराब करने में जुटी है और इस संवेदनशील मामले को “हाईजैक” कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राज्य की जांच एजेंसियां पूरी मजबूती और बारीकी से काम कर रही हैं। ऐसे में मरांडी द्वारा बिना तथ्य, बिना काग़ज़ और बिना प्रमाण के बयान देना सिर्फ युवाओं के गुस्से को भड़काने की रणनीति है।

पांडेय ने तीखे शब्दों में कहा—
“मरांडी जी बताएं उनके पास कौन-सा पक्का सबूत है कि किसी पूर्व अधिकारी ने मोटी रकम ली या कोई साक्ष्य नष्ट किया? ‘सूत्रों से खबर है’ जैसे वाक्य कोई नेता नहीं, पत्रकार बोलते हैं। नेतृत्व वही प्रभावी होता है जिसकी बातों में दम हो।”

सीआईडी पर सवाल — राज्य की संस्थाओं पर अविश्वास का संकेत

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा लगातार सीआईडी और अन्य राज्य जांच एजेंसियों पर सवाल उठाने की कोशिश कर रही है, जो अपने आप में झारखंड की संस्थाओं का अपमान है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच टीमों में फेरबदल एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन भाजपा हर कार्रवाई में साजिश खोजकर झूठ फैलाने का काम कर रही है।

पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि भाजपा को पेपर लीक की इतनी चिंता है तो पहले उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे भाजपा शासित राज्यों में हो रही पेपर लीक “फैक्टरी” पर जवाब दें।
उनके मुताबिक, भाजपा को झारखंड की संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, इसी वजह से वह लगातार राज्य की छवि धूमिल करने में लगी है।

उन्होंने कहा—
“मरांडी जी पहले अपने घर में लगी आग बुझाएं, फिर झारखंड को सीख देने आएं। भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक का खेल धड़ल्ले से चलता है, लेकिन वहां पार्टी चुप रहती है।”

झारखंड सरकार पारदर्शी जांच के लिए प्रतिबद्ध

झामुमो प्रवक्ता ने दोहराया कि सरकार किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। जांच पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानूनी प्रक्रिया पर विश्वास रखें।

अंत में पांडेय ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सच उजागर करना नहीं, बल्कि भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना है। झारखंड सरकार और उसकी एजेंसियां जनता के विश्वास और कानून की गरिमा बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment