ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

रांची के मोरहाबादी में ₹3.26 करोड़ से बन रहा आधुनिक वेंडिंग जोन, 205 स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा व्यवस्थित स्थल

रांची: रांची नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को स्थायी और सुव्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोरहाबादी में रजिस्ट्री ऑफिस के समीप ₹3.26 करोड़ की लागत से एक आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। 24 अक्टूबर 2026 को रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों के साथ इस निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लगभग एक एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस परिसर में सिंगल स्टोरी शेड के तहत करीब 205 स्ट्रीट वेंडर्स के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही परिसर में पेयजल, शौचालय, पाथवे, ड्रेनेज, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लैंडस्केपिंग, विद्युत व्यवस्था और गार्ड रूम जैसी बुनियादी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कर्बला चौक से बहुबाजार मार्ग पर रांची नगर निगम का सख्त अभियान, हटाई गईं 14 अवैध संरचनाएं

धीमी प्रगति पर असंतोष, 7 दिनों में बाउंड्री वॉल पूरी करने की हिदायत

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताया और अभियंताओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाउंड्री वॉल का काम अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाए।

इसके अलावा पेवर ब्लॉक को व्यवस्थित करने, ड्रेन, पाथवे, कलवर्ट दुरुस्त करने तथा वेंडिंग जोन में प्रवेश और निकास की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि इस वेंडिंग जोन का विकास समग्र योजना के तहत किया जाए, ताकि यह केवल दुकान लगाने की जगह न रहकर शहर की एक आकर्षक पहचान बने।

इस निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार समेत सहायक व कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now