ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
LIVE

LIVE UPDATES लाइव कवरेज

1 सक्रिय
Jharkhand News
यह खबर कहाँ की हैझारखंड

मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपये

पाठकों के लिए संदर्भ: यह 1 मई 2025 को प्रकाशित समाचार रिपोर्ट है। अपने खाते में योजना की राशि नहीं आने पर जाँच और शिकायत के व्यावहारिक चरण पढ़ें: मंईयां सम्मान का पैसा नहीं आया—स्थिति कैसे जाँचें और कहाँ संपर्क करें।

झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार ने अप्रैल और मई महीने की किस्त एक साथ लाभुकों के खातों में भेजने का निर्णय लिया है। इस दिशा में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisement

बैंक खातों में राशि भेजने से पहले लाभुकों के खातों को आधार से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए विशेष कैंप लगाए गए हैं ताकि कोई भी महिला योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। आधार सीडिंग की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा ट्रांसफर, जिलों को राशि भेजी जा चुकी है

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सभी जिलों को मई के पहले सप्ताह तक राशि उपलब्ध करा दी है। अब प्रशासनिक स्तर पर लाभुकों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया मई के दूसरे सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।

महिलाओं को अप्रैल और मई महीने की संयुक्त किस्त के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में 5000 रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता देना है ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें।

सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। अधिकारी लगातार कैंपों में जाकर आधार सीडिंग और खातों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

महिलाओं में दिखा उत्साह, योजना को बताया सरकार का संवेदनशील कदम

राज्य भर में इस योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई लाभुक महिलाओं ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है। उनका कहना है कि समय पर और संयुक्त किस्त मिलने से उन्हें घरेलू खर्चों में बड़ी राहत मिलेगी।

गांव-गांव में चल रहे कैंपों में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से यह स्पष्ट है कि मंईयां सम्मान योजना उनकी जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव ला रही है। इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment