Cyclone Arnab Live: अर्नब तूफान असर झारखंड में शुरू हो गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुुरू हो गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों में रहने के लिए कहा है। कई स्थानों में तेज हवा और मेघ गर्जना की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा से लेकर झारखंड तक बदलते मौसम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी इस लाइव पोस्ट में दी जा रही है।
यहां मौसम विभाग के आधिकारिक जानकारी, हर जिले के लिए जारी चेतावनी और प्रशासन की गाइडलाइन और तैयारी की जानकारी दी जा रही है, ताकि जानमाल का नुकसान कम हो।
Live Updates लाइव अपडेट्स
आखिरी अपडेट:
ओडिशा में गोपालपुर समुद्री तट से टकराया अर्नब तूफान, झारखंड में भी दिख रहा प्रभाव
ओडिशा के गोपालपुर इलाके में अर्नब तूफान के कारण तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। यहां इस चक्रवाती तूफान का केन्द्र बहुत नजदीक बताया जा रहा है। अगले कुछ घंटों तो चक्रवाती तूफान का तट से टकराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। हर स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
अर्नब तूफान पहुंचा आंध्र प्रदेश के करीब, 150 किमी तेज तूफानी हवा, रेड अलर्ट जारी
आंध्र प्रदेश के समुद्री तट के पास चक्रवाती तूफान बहुत खतरनाक हो गया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 अक्टूबर तड़के सुबह मौसम विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन में बताया गया है कि तूफान नरसापुर के 30 किमी पूरब में था। सुबह 6 बजे तक वह यानम के दक्षिण में तट पार कर गया है। इस दौरान हवा की गति 150 किमी प्रति घंटा तक पहंच गई है।

अर्नब तूफान पहुंचा आंध्र प्रदेश के करीब, 150 किमी तेज तूफानी हवा, रेड अलर्ट जारी 28 अक्टूबर सुबह से रांची में मुसलाधार बारिश शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची जिले के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो चकी है। ये तस्वीरें रांची के बरियातू इलाके की हैं। सुबह 5 बजे ली गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सुबह तड़के रांची जिले मे बारिश शुरू हो गई है। चक्रवाती तूफान अर्नब का असर झारखंड में 28 अक्टूबर से दिखना आरंभ हो गया है।
मौसम विभाग के रांची केन्द्र ने बताया है कि बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकती है। साथ ही यहां 30 से 40 किसी की रफ्तार की तेज हवा चलने की संभावना भी मौसम विभाग की से से पूर्वानुमान में बताया गया है।
इसे देखते हुए मौसम केन्द्र रांची की ओर से आम लोगों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि सभी सतर्क और सावधान रहें। अपने सुरक्षित स्थानों में चले जायें.
झारखंड में आज कहां होगी भारी बारिश? अर्णब का असर | Weather Update
झारखंड में आज, 28 अक्टूबर 2026 को मौसम कैसा रहेगा? चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के संभावित असर के बीच रांची समेत कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ इलाकों में 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।
इस वीडियो में जानिए:
• झारखंड के किन हिस्सों में बारिश की संभावना है?
• राजधानी रांची में कैसा रहेगा मौसम?
• तेज हवा और वज्रपात के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?रांची में 28–29 अक्टूबर को स्कूलों में कक्षाएं बंद, अर्नब तूफान को लेकर फैसला
भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला आपदा समिति की बैठक हुई। प्रशासन के मुताबिक, दोनों दिनों भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इससे जचक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर रांची जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदानित एवं अन्य विद्यालयों में 28 और 29 अक्टूबर 2026 को शैक्षणिक गतिविधियां और कक्षा संचालन बंद रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त मंजूनाथलजमाव, पेड़ गिरने और कमजोर मकानों को नुकसान का खतरा है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और तेज हवा तथा वज्रपात के दौरान खुले में नहीं रहने की अपील की है। क्षतिग्रस्त बिजली के तारों और गिरते पेड़ों से दूर रहने तथा मौसम विभाग एवं प्रशासन की सूचनाओं पर ध्यान देने को कहा गया है।
अर्नब तूफान: सैटेलाइट तस्वीर में आंध्र तट के पास बादलों का घेरा
मौसम विभाग की INSAT-3DR सैटेलाइट तस्वीर में आंध्र प्रदेश तट के पास और बंगाल की खाड़ी के ऊपर घने बादलों का फैलाव दिखाई दे रहा है। 27 अक्टूबर की शाम 5:45 से 6:12 बजे की इस तस्वीर में पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी बादल नजर आ रहे हैं।
इससे पहले शाम 5:30 बजे पर आधारित IMD बुलेटिन में अर्नब के 28 अक्टूबर की तड़के 2 से 4 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यानम तट पार करने की संभावना जताई गई थी। सैटेलाइट तस्वीर से अकेले लैंडफॉल या झारखंड में बारिश की तीव्रता की पुष्टि नहीं होती है।
स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)
https://mausam.imd.gov.in/Satellite/Converted/IR1.gif
अर्नब तूफान: रात की सैटेलाइट तस्वीर आई, आंध्र तट के पास घने बादलों का घेरा
रात का अपडेट: मौसम विभाग की INSAT-3DR सैटेलाइट तस्वीर में आंध्र प्रदेश तट के पास अर्नब तूफान से जुड़े घने बादलों का फैलाव दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर रात 8:15 से 8:42 बजे की है। विशाखापत्तनम डॉप्लर मौसम रडार की साझा तस्वीर में भी तटीय और समुद्री क्षेत्रों में वर्षा वाले बादलों की गतिविधि नजर आ रही है।
इससे पहले शाम 5:30 बजे पर आधारित राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या 20 में विभाग ने 28 अक्टूबर की तड़के 2 से 4 बजे के बीच लैंडफॉल का अनुमान जताया था। तट पार करते समय हवाओं की अधिकतम निरंतर गति 125–135 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना बताई गई थी।

अर्नब तूफान: रात की सैटेलाइट तस्वीर आई, आंध्र तट के पास घने बादलों का घेरा अर्नब तूफान: 28 अक्टूबर तड़के 2–4 बजे लैंडफॉल का अनुमान, 150 किमी तक पहुंच सकते हैं हवा के झोंके
अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या 20 के मुताबिक, तूफान काकीनाडा से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। पिछले छह घंटों में यह 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा।
विभाग के अनुसार, अर्नब के 28 अक्टूबर की तड़के 2 से 4 बजे के बीच बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के दक्षिण के करीब तट पार करने की संभावना है। उस समय लगातार चलने वाली हवाओं की अधिकतम गति 125–135 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
तूफान की बाहरी घुमावदार बादल पट्टी जमीन पर प्रवेश कर चुकी है। विभाग ने बताया कि तेज गति से आगे बढ़ने के कारण लैंडफॉल पहले होने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए रेड मैसेज जारी है।

28 अक्टूबर तड़के 2–4 बजे लैंडफॉल का अनुमान, 150 किमी तक पहुंच सकते हैं हवा के झोंके अर्नब तूफान का नया ट्रैक जारी, आंध्र तट की ओर बढ़ने का अनुमान
बंगाल की खाड़ी में अर्नब अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बना हुआ है। मौसम विभाग के 27 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे पर आधारित ट्रैक मैप के मुताबिक, इसके पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ने और फिर उत्तर की ओर मुड़ने का अनुमान है। आगे इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना दर्शाई गई है।
सुबह 8:30 से 8:57 बजे की INSAT-3DS सैटेलाइट तस्वीर में समुद्र के ऊपर तूफान के आसपास घने बादल दिखाई दे रहे हैं। झारखंड में जिलावार बारिश और हवा की चेतावनी जानने के लिए मौसम केंद्र रांची का अलग बुलेटिन देखना जरूरी है; इन तस्वीरों में राज्य के लिए जिलावार अलर्ट नहीं दिया गया है।

बंगाल की खाड़ी में अर्नब अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बना हुआ है। मौसम विभाग के 27 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे पर आधारित ट्रैक मैप के मुताबिक, इसके पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ने और फिर उत्तर की ओर मुड़ने का अनुमान है। आगे इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना दर्शाई गई है। सुबह 8:30 से 8:57 बजे की INSAT-3DS सैटेलाइट तस्वीर में समुद्र के ऊपर तूफान के आसपास घने बादल दिखाई दे रहे हैं। झारखंड में जिलावार बारिश और हवा की चेतावनी जानने के लिए मौसम केंद्र रांची का अलग बुलेटिन देखना जरूरी है; इन तस्वीरों में राज्य के लिए जिलावार अलर्ट नहीं दिया गया है।



















