ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Jharkhand Jobs

JTET 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यभर में शुरू हुई परीक्षा, नए पैटर्न के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

रांची: झारखंड में करीब दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 का आयोजन शुरू हो गया। राज्य के सभी 24 जिलों में बनाए गए 986 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। राजधानी रांची में 101 केंद्रों पर परीक्षा का संचालन हो रहा है, जहां करीब 60 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement

सुबह 7:30 बजे से केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और प्रवेश पत्र (Admit Card) पर दर्ज विवरण का पहचान पत्र से मिलान करने के बाद ही उन्हें भीतर जाने की अनुमति दी गई।

दो पालियों में आयोजन, 5.65 लाख से अधिक ने कराया पंजीकरण

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांचवीं) और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठवीं) की परीक्षा निर्धारित है।

JTET-2026 के लिए राज्यभर में कुल 5,65,048 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें:

  • प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): 1,95,935 अभ्यर्थी
  • उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): 3,69,113 अभ्यर्थी

नए पैटर्न के सवालों पर अभ्यर्थियों में रही चर्चा

लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा में नए पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता के साथ चिंता भी देखी गई। पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के अनुसार, प्रश्नों के बदले हुए स्वरूप और कुछ घुमावदार सवालों ने उन्हें थोड़ा परेशान किया। अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नों के स्तर और नए प्रारूप के अनुरूप सामंजस्य बैठाने को लेकर चर्चा होती रही।

इसे भी पढ़ें: JSSC सहायक कारापाल परीक्षा-2025: हजारीबाग में 29 से 31 अक्टूबर की शारीरिक दक्षता परीक्षा टली, अब 10 से 12 नवंबर को होगा आयोजन

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी 14वीं पीटी: अभ्‍यर्थी सो रहा था, फिर भी सफल, सीसीटीवी फुटेज से कई चौंकाने वाले खुलासे

इसे भी पढ़ें: JTET 2026: ट्रेजरी से परीक्षा केंद्र तक कैसे सुरक्षित रहेगा प्रश्नपत्र? समझिए सुरक्षा और जवाबदेही की पूरी व्यवस्था

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now