ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Palamu
यह खबर कहाँ की हैपलामू, झारखंड

पलामू में सड़क हादसा: JTET ड्यूटी पर जा रहीं महिला जवान बबीता कुमारी की मौत

पलामू: झारखंड के पलामू जिले अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की मौत हो गई। वह रविवार सुबह झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की ड्यूटी के लिए परीक्षा केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में बबीता कुमारी के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, बबीता कुमारी पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव की निवासी थीं और वर्तमान में छतरपुर महिला थाना में पदस्थापित थीं। रविवार को आयोजित JTET परीक्षा के मद्देनजर उनकी प्रतिनियुक्ति पलामू के सतबरवा इलाके में की गई थी। सुबह ड्यूटी स्थल की ओर प्रस्थान के क्रम में छतरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर यह दुर्घटना घटी।

घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छतरपुर थाना प्रभारी सौरव चौबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना पर पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सुशील सिन्हा और जयप्रकाश पुरी ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें: JTET पलामू: होटल-लॉज में छापेमारी, 47 केंद्रों पर परीक्षा

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now