ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
LIVE

LIVE UPDATES लाइव कवरेज

1 सक्रिय
Jharkhand Jobs

JSSC सहायक कारापाल परीक्षा-2025: हजारीबाग में 29 से 31 अक्टूबर की शारीरिक दक्षता परीक्षा टली, अब 10 से 12 नवंबर को होगा आयोजन

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ‘झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025’ (विज्ञापन संख्या-05/2025 एवं 06/2025) के अंतर्गत हजारीबाग में होने वाली शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। चयन पर्षद-02 के तहत हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में 29, 30 और 31 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित परीक्षा अब क्रमशः 10, 11 और 12 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आवश्यक सूचना (संख्या-05) जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण रांची में संभावित भारी वर्षा, मैदान गीला होने तथा हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक सह चयन पर्षद-02 (हजारीबाग एवं कोयला क्षेत्र) के अध्यक्ष से प्राप्त पत्र के आलोक में परीक्षा कार्यक्रम में यह संशोधन किया गया है।

Advertisement

अभ्यर्थियों पर असर और प्रवेश पत्र (Admit Card) से जुड़ी जानकारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल चयन पर्षद-02 के अंतर्गत कर्जन ग्राउंड (पुराना बस स्टैंड के पास), हजारीबाग केंद्र की निर्धारित तिथियों के लिए किया गया है। शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण का शेष कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा।

प्रभावित अभ्यर्थियों को संशोधित तिथियों में शामिल होने के लिए दोबारा प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करना अनिवार्य नहीं है।

Jssc द्वारा जारी किया सूचना

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम (हजारीबाग केंद्र – कर्जन ग्राउंड)

  • 29 अक्टूबर 2026 की प्रस्तावित परीक्षा: अब 10 नवंबर 2026 को होगी।
  • 30 अक्टूबर 2026 की प्रस्तावित परीक्षा: अब 11 नवंबर 2026 को होगी।
  • 31 अक्टूबर 2026 की प्रस्तावित परीक्षा: अब 12 नवंबर 2026 को होगी।

सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से राज्य के 03 चयन पर्षदों के माध्यम से शुरू होना निर्धारित था। इसके कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पूर्व में आवश्यक सूचना-02 (दिनांक 16.10.2026) और आवश्यक सूचना-03 (दिनांक 22.10.2026) के माध्यम से जारी की गई थी, जिसे अब आंशिक रूप से संशोधित किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in का नियमित अवलोकन करने का निर्देश दिया है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now