ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
LIVE

LIVE UPDATES लाइव कवरेज

1 सक्रिय
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

रांची में मुठभेड़: एक घायल समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची: रांची पुलिस ने शुक्रवार शाम धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में हुई मुठभेड़ के बाद राहुल दुबे गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी है। यह कार्रवाई हजारीबाग और रांची के कांके में हुई गोलीबारी की घटनाओं के बाद की गई।

हजारीबाग और कांके में फायरिंग का आरोप

रांची के सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, इस गिरोह के सदस्यों ने गुरुवार रात हजारीबाग स्थित एके इंटरनेशनल होटल के बाहर फायरिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे रांची के कांके इलाके में भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। लगातार दो जिलों में हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की थी।

Advertisement
हजारीबाग और कांके में फायरिंग का आरोप

घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़

छापेमारी के क्रम में पुलिस को आरोपियों के धुर्वा के सीठियो इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, जब टीम ने इलाके की घेराबंदी की, तो वहां मौजूद लोगों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौरभ नाम के आरोपी को गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल सौरभ समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए अन्य चार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, गुड्डू मिश्रा, मोहित कुमार और ऋषभ के रूप में हुई है।

हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन पिस्टल और चार मैगजीन बरामद किए हैं। इसके अलावा, हजारीबाग और कांके की घटनाओं में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार और चोरी की एक बाइक भी जब्त की गई है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now