JSCA Cricket Stadium Ranchi | भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी20 मुकाबले का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को होनी है, लेकिन फैंस का जुनून ऐसा कि वे रविवार रात से ही स्टेडियम के बाहर डेरा जमाए बैठ गए।
काउंटर बंद हैं, लेकिन इंतजार जारी है। ठंड और थकान के बावजूद फैंस रातभर वहीं डटे रहे ताकि काउंटर खुलते ही टिकट हाथ लग सके। यह दीवानगी साफ बता रही है कि रांची में टीम इंडिया का स्वागत किस जोश के साथ होने वाला है।
Live Updates लाइव अपडेट्स
आखिरी अपडेट:
रांची ही नहीं, दूसरे जिलों और राज्यों से भी पहुंचे प्रशंसक
टिकट खरीदने के लिए सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। कई दर्शक दोस्तों के साथ काउंटर पर पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। एक क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि वह काफी समय से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे और टिकट मिलना ही उनके लिए बड़ी खुशी है।
टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़
समय बढ़ने के साथ टिकट खरीदने पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमियों की संख्या भी लगातार बढ़ती गई। कतार में महिला, पुरुष और युवा दर्शक शामिल रहे। कई प्रशंसक सुबह-सुबह ही काउंटर पर पहुंच गए, ताकि अपनी पसंद की टिकट हासिल कर सकें।











