भारत ने आतंकवाद पर वैश्विक जनमत तैयार करने के लिए एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने न केवल आंतरिक सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, बल्कि अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को घेरने की रणनीति बनाई है।
भारत सरकार ने सात सांसदों के नेतृत्व में सात अलग-अलग देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। इनका मुख्य उद्देश्य होगा पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को संरक्षण देने की पोल खोलना और विश्व समुदाय को भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से अवगत कराना।
पाकिस्तान के खिलाफ बनेगा वैश्विक मोर्चा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बहुपक्षीय पहल की जानकारी X (पूर्व ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने बताया कि ये डेलिगेशन अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे और वहां की सरकारों, थिंक टैंक्स और डिप्लोमैटिक ग्रुप्स से मिलकर पाकिस्तान की असलियत उजागर करेंगे।
डेलिगेशन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर, बीजेपी से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडीयू से संजय कुमार झा, डीएमके की कनिमोई, एनसीपी (एसपी) से सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं।
बैजयंत पांडा का डेलिगेशन सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल होंगे। वहीं रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाला दल यूरोपीय देशों जैसे यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली और डेनमार्क जाएगा।
शशि थरूर अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल की कमान संभालेंगे, जो अमेरिका, ब्राज़ील, पनामा, गुयाना और कोलंबिया का दौरा करेगा। उनके साथ बीजेपी के तेजस्वी सूर्या भी रहेंगे।
सभी पार्टियों की सहभागिता, एकजुट भारत की छवि
यह पहला मौका है जब आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने इतने संगठित और बहुपक्षीय तरीके से अभियान चलाया है। खास बात यह है कि यह एक सर्वदलीय पहल है, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं। इससे विश्व को यह संदेश जाएगा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।
किरण रिजिजू ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की उस नीति को मजबूती से पेश करेगा, जिसमें आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की सोच है। इस डेलिगेशन में वरिष्ठ राजनयिक, विशेषज्ञ और क्षेत्रीय जानकार भी शामिल होंगे।
आतंकवाद पर वैश्विक जनमत का प्रयास
भारत की यह कोशिश पाकिस्तान को कूटनीतिक तौर पर अलग-थलग करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। हाल के वर्षों में पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को समर्थन देने के आरोपों से घिरा रहा है, और अब भारत उन साक्ष्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामने लाएगा।
सात सांसदों के नेतृत्व में यह विशेष अभियान पाकिस्तान को एक्सपोज़ करने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकता है। भारत का स्पष्ट संदेश है—आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वो कहीं से भी पनपे।
यह डेलिगेशन सिर्फ भारत का पक्ष नहीं रखेगा, बल्कि विश्व को यह बताएगा कि एक शांतिप्रिय देश आतंकवाद के खिलाफ कैसे मजबूती से खड़ा हो सकता है।
Group-1
| क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
|---|---|---|
| 1 | बैजयंत पांडा सांसद, भाजपा (लीड करेंगे) | सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया |
| 2 | डॉ. निशिकांत दुबे सांसद, भाजपा | |
| 3 | फंगनोन कोन्यक सांसद, भाजपा | |
| 4 | रेखा शर्मा सांसद, भाजपा | |
| 5 | असदुद्दीन ओवैसी सांसद, AIMIM | |
| 6 | सतनाम सिंह संधू सांसद, (नामित) | |
| 7 | गुलाम नबी आज़ाद | |
| 8 | हर्ष श्रृंगला (राजदूत ) |
Group-2
| क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
|---|---|---|
| 1 | रविशंकर प्रसाद सांसद, भाजपा (लीड करेंगे) | यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क |
| 2 | डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी सांसद, भाजपा | |
| 3 | प्रियंका चतुर्वेदी सांसद, शिवसेना (UBT) | |
| 4 | गुलाम अली खटाना सांसद, (नामित) | |
| 5 | डॉ. अमर सिंह सांसद, कांग्रेस | |
| 6 | समिक भट्टाचार्य सांसद, भाजपा | |
| 7 | एमजे अकबर | |
| 8 | पंकज सरन (राजदूत) |
Group-3
| क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
|---|---|---|
| 1 | संजय कुमार झा सांसद, जेडीयू (लीड करेंगे) | इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर |
| 2 | अपराजिता सारंगी सांसद, भाजपा | |
| 3 | यूसुफ पठान सांसद, तृणमूल कांग्रेस | |
| 4 | बृज लाल सांसद, भाजपा | |
| 5 | डॉ. जॉन ब्रिटास सांसद, सीपीआई (एम) | |
| 6 | प्रधान बरूआ सांसद, भाजपा | |
| 7 | डॉ. हेमांग जोशी सांसद, भाजपा | |
| 8 | सलमान खुर्शीद | |
| 9 | मोहन कुमार (राजदूत) |
Group-4
| क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
|---|---|---|
| 1 | श्रीकांत एकनाथ शिंदे सांसद, शिवसेना (लीड करेंगे) | यूएई, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, सिएरा लियोन |
| 2 | बांसुरी स्वराज सांसद, भाजपा | |
| 3 | ई.टी. मोहम्मद बशीर सांसद, आईयूएमएल | |
| 4 | अतुल गर्ग सांसद, भाजपा | |
| 5 | डॉ. सस्मित पात्रा सांसद, बीजेडी | |
| 6 | मनन कुमार मिश्रा सांसद, भाजपा | |
| 7 | एसएस अहलूवालिया | |
| 8 | सुजन चिनॉय (राजदूत) |
Group-5
| क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
|---|---|---|
| 1 | डॉ. शशि थरूर सांसद, कांग्रेस (लीड करेंगे) | अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील, कोलंबिया |
| 2 | शांभवी सांसद, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) | |
| 3 | डॉ. सरफराज अहमद सांसद, झामुमो | |
| 4 | जी.एम. हरीश बालयोगी सांसद, तेलुगू देशम पार्टी | |
| 5 | शशांक मणि त्रिपाठी सांसद, भाजपा | |
| 6 | भुवनेश्वर कलिता सांसद, भाजपा | |
| 7 | मिलिंद मुरली देवड़ा सांसद, शिवसेना | |
| 8 | तरणजीत सिंह संधू (राजदूत) | |
| 9 | तेजस्वी सूर्या सांसद, भाजपा |
Group-6
| क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
|---|---|---|
| 1 | कनिमोई करुणानिधि सांसद, डीएमके (लीड करेंगे) | स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस |
| 2 | राजीव राय सांसद, समाजवादी पार्टी | |
| 3 | मियां अल्ताफ अहमद सांसद, नेशनल कॉन्फ्रेंस | |
| 4 | कैप्टन बृजेश चौटा सांसद, भाजपा | |
| 5 | प्रेम चंद गुप्ता सांसद, राजद | |
| 6 | डॉ. अशोक कुमार मित्तल सांसद, आम आदमी पार्टी | |
| 7 | मंजीव एस. पुरी (राजदूत) | |
| 8 | जावेद अशरफ (राजदूत) |
Group-7
| क्र.सं. | डेलिगेशन | दौरे पर जाने वाले देश |
|---|---|---|
| 1 | सुप्रिया सुले सांसद, NCP (एसपी) (लीड करेंगे) | मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका |
| 2 | राजीव प्रताप रूडी सांसद, भाजपा | |
| 3 | विक्रमजीत सिंह साहनी सांसद, आम आदमी पार्टी | |
| 4 | मनीष तिवारी सांसद, कांग्रेस | |
| 5 | अनुराग सिंह ठाकुर सांसद, भाजपा | |
| 6 | लवु श्री कृष्ण देवयालु सांसद, तेलुगू देशम पार्टी | |
| 7 | आनंद शर्मा | |
| 8 | वी. मुरलीधरन | |
| 9 | सैयद अकबरुद्दीन (राजदूत) |










