ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
झारखंड राजनीति

रांची में सुदेश महतो ने डॉ. ब्रजमोहन राम से की मुलाकात, दीं शुभकामनाएं

Ranchi | मोरहाबादी स्थित आवास पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने डॉ. ब्रजमोहन राम से शिष्टाचार मुलाकात की। आजसू की ओर से उपलब्ध कराई गई विज्ञप्ति के अनुसार, पलामू के पूर्व सांसद डॉ. राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर महतो ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

महतो ने आशा व्यक्त की कि डॉ. राम अपने अनुभव और संवैधानिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राज्यपाल की जिम्मेदारी निभाएंगे तथा जनकल्याण में योगदान देंगे।

Advertisement

मुलाकात के दौरान आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी और प्रवीण प्रभाकर, बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी तथा गिरिडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी मौजूद रहीं।

इसके अलावा केंद्रीय सचिव हरीश कुमार और विज्ञान सिंह, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, गिरिडीह जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय साहू तथा युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, आजसू पार्टी ने डॉ. राम के सफल और जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की।

ये भी पढ़ें:  डीजीपी तदाशा मिश्रा खुद दें इस्तीफा: बाबूलाल मरांडी
Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now