Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे ₹2500!

Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे ₹2500!

Mahila Samriddhi Yojana : क्या सभी महिलाओं के खाते में ₹2500 आएंगे? यदि आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है तो पढ़ें यह खबर।

Mahila Samriddhi Yojana : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Mahila Samman Yojana को लेकर आज अहम बैठक करने वाली हैं। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा था कि BJP ने चुनावों से पहले जो वादा किया था, उसे निभाने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। महिलाओं को ₹2500 महीना देने की घोषणा CM ने की। उनके मुताबिक International Women’s Day के मौके पर दिल्ली में महिलाओं को ₹2500 मिलना शुरू हो जाएंगे। इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या सभी महिलाओं के खाते में ₹2500 आएंगे? इसके लिए पात्रता क्या है? आइए आपको बताते हैं यहाँ।

किन महिलाओं को योजना के तहत मिलेंगे पैसे

BJP ने चुनावों से पहले अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि यदि उनकी सरकार बनती है तो दिल्ली में Mahila Samriddhi Yojana को लॉन्च किया जाएगा। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में ₹2500 हर महीने ट्रांसफर किए जाएंगे।

क्या सभी महिलाओं को सरकार देगी ₹2500?

BJP के संकल्प पत्र में साफ कहा गया था कि दिल्ली के गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹2500 महीने का भत्ता सरकार देगी। योजना केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए है।

कैसे होगा आवेदन?

BJP शासित अन्य राज्यों में भी इस तरह की योजना चल रही है। इसी तरह दिल्ली में भी Mahila Samriddhi Yojana के लिए आवेदन online ही करना होगा। जल्द ही इस बारे में notification जारी किया जा सकता है। शनिवार को होने वाली बैठक में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है। इसके बाद registration शुरू हो जाएगा।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

Mahila Samriddhi Yojana का लाभ लेने के लिए Aadhar Card, दिल्ली के निवासी होने का प्रमाण, Aadhar Linked Bank Account और आय का प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए। माना जा रहा है कि जिन परिवारों की सालाना आय ₹3 लाख से कम है, उन्हें ही इस योजना का लाभ सरकार देगी।

किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500?

Income Tax भरने वालीं या अन्य pension benefits प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए अपात्र घोषित की जा सकती हैं। Government Job (स्थायी या अस्थायी) करने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Subhash Shekhar

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment