ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी: सीआईडी की दूसरी चार्जशीट में 80 लाख की डील का खुलासा, खाली गोलों से बढ़े अंक

Ranchi | झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी दूसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के अनुसार, 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों और सेटिंग कराने वाले गिरोह के बीच एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा था। मामले में डीएसपी, बीडीओ और सीओ जैसे बड़े पदों पर चयन कराने के एवज में 80 लाख रुपये तक की डील किए जाने का दावा किया गया है।

मॉर्निंग वॉक पर हुई थी पहली मुलाकात

सीआईडी की चार्जशीट के अनुसार, रांची में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी रौशन केरकेट्टा से इस फर्जीवाड़े की कड़ी जुड़ी। जांच में बताया गया है कि रोजाना मॉर्निंग वॉक के दौरान रौशन की मुलाकात उमाकांत उरांव नाम के व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान उमाकांत ने दावा किया कि जेएसएससी और जेपीएससी की परीक्षाओं में उसकी सीधी सेटिंग है और वह नौकरी लगवा सकता है।

Advertisement

तीन किस्तों में तय हुआ था 80 लाख का सौदा

चार्जशीट के मुताबिक, एसटी वर्ग के अभ्यर्थी रौशन केरकेट्टा से डीएसपी, बीडीओ या सीओ जैसे पदों के लिए कुल 80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इस पूरी रकम को वसूलने के लिए सिंडिकेट ने तीन किस्तों का खाका तैयार किया था:

  • पहली किस्त: पीटी का रिजल्ट आते ही 10 लाख रुपये।
  • दूसरी किस्त: मुख्य परीक्षा से पहले 35 लाख रुपये।
  • तीसरी किस्त: इंटरव्यू से पहले 35 लाख रुपये।

जांच में यह भी सामने आया कि चयन के बाद अभ्यर्थी पैसे देने से मुकर न जाए, इसके लिए गिरोह ने गारंटी के तौर पर उसके सभी मूल शैक्षणिक व अन्य प्रमाणपत्र पहले ही अपने पास जमा करा लिए थे।

ओएमआर में खाली छोड़े गोले, रिजल्ट में मिले 87-88 अंक

सीआईडी के अनुसार, इस फर्जीवाड़े की पूरी योजना परीक्षा हॉल के भीतर भी लागू की गई। अभ्यर्थी को मुख्य सेटर रमेश कुमार की ओर से निर्देश दिया गया था कि वह ओएमआर शीट में केवल उन्हीं सवालों के गोले भरे, जिनके जवाब उसे पूरी तरह से आते हों। बाकी गोलों को खाली छोड़ने को कहा गया था, ताकि बाद में सिस्टम के जरिए उन्हें सही उत्तरों के तौर पर मैनेज किया जा सके।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, रौशन ने दो अलग-अलग पेपर में केवल 20 और 30 सवालों के ही गोले भरे थे। हालांकि, जब परिणाम घोषित हुआ, तो उसके अंक बढ़कर क्रमशः 87 और 88 दर्ज पाए गए।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now