ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

अब झारखंड में घर की भाषा स्‍कूल में भी, हेमंत सोरेन सरकार की भाषा शिक्षा नीति का प्रारूप पेश

रांची। झारखंड के स्कूलों में बच्चों की मातृभाषा और स्थानीय भाषाओं को पढ़ाई से जोड़ने के लिए राज्य भाषा शिक्षा नीति का प्रारूप तैयार किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष इसे पेश किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नीति में राज्य की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों, व्यावहारिक कौशल और डिजिटल दक्षता को ध्यान में रखा जाए।

बैठक की जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे घर और समुदाय में अपनी मातृभाषा या स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जबकि स्कूलों में पढ़ाई प्रायः हिंदी या अंग्रेजी में होती है। उन्होंने कहा कि भाषा का यह अंतर शुरुआती कक्षाओं में बच्चों की समझ, अभिव्यक्ति और भागीदारी को प्रभावित नहीं करना चाहिए। इसके लिए ऐसी शिक्षण पद्धति विकसित करने पर जोर दिया गया, जिसमें बच्चे अपनी भाषा में सहजता से सीख सकें।

Advertisement

तीन शैक्षणिक चरणों में तैयार किया गया प्रारूप

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि भाषा शिक्षा नीति बनाने के लिए 2025 में एक समिति गठित की गई थी। समिति ने झारखंड और अन्य राज्यों की शिक्षा पद्धतियों का अध्ययन कर प्रारूप तैयार किया। इसमें स्कूली शिक्षा को तीन चरणों में देखा गया है।

चरणशैक्षणिक स्तर
पहलापूर्व बाल्यावस्था शिक्षा से कक्षा 2 तक
दूसराकक्षा 3 से कक्षा 5 तक
तीसराकक्षा 6 से कक्षा 12 तक

अधिकारियों के मुताबिक, तीनों चरणों में मातृभाषा और स्थानीय भाषाओं को स्कूली शिक्षा से जोड़ने पर ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बच्चों की पहली भाषा को पढ़ाई में बनाए रखते हुए दूसरी और तीसरी भाषा जोड़ी जाए। उन्होंने मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी को एक-दूसरे के पूरक के रूप में देखते हुए नीति तैयार करने को कहा।

12वीं पास करने से पहले अंग्रेजी बोलने की कक्षाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों के 12वीं पास करने से पहले अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कराने वाली कक्षाओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। ऐसे में अंग्रेजी में संवाद करने का आत्मविश्वास उनके काम आएगा।

12वीं पास करने से पहले अंग्रेजी बोलने की कक्षाओं पर जोर

कौशल आधारित शिक्षा में हॉकी को शामिल करने पर विचार

हेमन्त सोरेन ने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की रुचि, प्रतिभा और व्यावहारिक कौशल विकसित किए जाएं। उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा में हॉकी को शामिल करने पर विचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कक्षा में पढ़ाई से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की जरूरतों तक को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, टीआरआई के निदेशक आलोक शिकारी कच्छप और जैक के सचिव एस.डी. तिग्गा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now