ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ramgarh
यह खबर कहाँ की हैनेमरा, रामगढ़, झारखंड

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, भूपेश बघेल और कई सांसदों-विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

नेमरा (रामगढ़): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी सहित कई प्रमुख राजनेताओं, सांसदों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव में रहकर ही सरकारी कार्यों का निष्पादन भी कर रहे हैं।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने बंधाया ढाढ़स

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा स्थित आवास पहुंचकर स्व. रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी, विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर ढाढ़स बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पैतृक आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री और उनके परिवार से भेंट की तथा स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के नेमरा में रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार, हेमन्त सोरेन ने दी मुखाग्नि

विभिन्न दलों के सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि पहुंचे

श्रद्धांजलि देने वालों में बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और खूंटी सांसद काली चरण मुंडा शामिल रहे।

इसके अलावा झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री बादल, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, विधायक अनूप सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व विधायक विरंची नारायण और धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह ने भी नेमरा पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड राज्य के सूचना आयुक्त शिवपुजन पाठक एवं तनूज खत्री समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now