ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ramgarh
यह खबर कहाँ की हैरामगढ़, झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन के संस्कार भोज में पहुंचे हजारों लोग, नेमरा में खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे सीएम

नेमरा (रामगढ़): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सभी व्यवस्थाओं की सीधी निगरानी कर रहे हैं।

व्यवस्थाओं की खुद कर रहे निगरानी

दूर-दराज और विभिन्न इलाकों से आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। गांव में पहुंचे लोगों के बैठने, आवागमन और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर सीधी नजर रखी जा रही है।

Advertisement

आगंतुकों से मिले मुख्यमंत्री, जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा पहुंचे मेहमानों और नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने तथा ढांढस बंधाने के लिए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  हेमंत सोरेन से मिले विशाल बाल्मीकि, रूपी सोरेन के निधन पर जताई संवेदना
Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now