ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
LIVE

LIVE UPDATES लाइव कवरेज

1 सक्रिय
Jharkhand News
यह खबर कहाँ की हैझारखंड

Ranchi DC ने किया तमाड़ प्रखण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण, दी सख्त हिदायतें

Ranchi: आमजनों की शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए Ranchi DC श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज, 10 जनवरी 2025 को तमाड़ प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और प्रशासनिक सुधार हेतु कई निर्देश जारी किए।

सभी कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से सुनिश्चित करें

उपायुक्त ने कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जाएंगे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया।

Advertisement

भू-मापक सर्वे प्रशिक्षण की जांच के निर्देश

तमाड़ कार्यालय में निजी संस्थान द्वारा संचालित भू-मापक (अमीन) सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम की जांच के आदेश दिए गए। यह पाया गया कि संस्थान द्वारा 350 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। उपायुक्त ने दो महीने के प्रशिक्षण सर्टिफिकेट की उपयोगिता की समीक्षा कराने के निर्देश भी दिए।

अबुआ आवास और अन्य कार्यों की समीक्षा

उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में निष्पादित किए जा रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और तेजी से आवास निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

अबुआ आवास और अन्य कार्यों की समीक्षा

अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर का प्रचार-प्रसार

उपायुक्त ने “अबुआ साथी” व्हाट्सएप नंबर 9430328080 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। इसके जरिए आम नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।

स्वच्छता पर विशेष जोर

उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का दौरा करते हुए स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय की सफाई सबकी नैतिक जिम्मेदारी है और इसे प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए।

भूमिहीन महिला को त्वरित सहायता

निरीक्षण के दौरान तमाड़ पूर्वी की भूमिहीन महिला अनीता देवी ने उपायुक्त से मदद की गुहार लगाई। उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए अनीता देवी को भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  झारखंड में फिर गहराया सहायक पुलिसकर्मियों का संकट, अब क्या करेगी सरकार?

स्थानीय समस्याओं का समाधान

तमाड़ पूर्वी में बन रहे अबुआ आवास का निरीक्षण करते समय, महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से मिली राशि के लिए खुशी जताई। वहीं, मंदिर परिसर और चापानल के आसपास गंदगी मिलने पर संबंधित मुखिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण और सुधार जारी रहेंगे

उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंडों और अंचलों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त रांची के इस निरीक्षण ने प्रशासनिक कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल पेश की है।

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment