ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Jamshedpur
यह खबर कहाँ की हैजमशेदपुर, झारखंड

जमशेदपुर: होटल में फैशन इवेंट बीच में रुका, होटल बिल विवाद पर बत्ती गुल

जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 स्थित होटल वेव इंटरनेशनल में रविवार शाम आयोजित बच्चों का फैशन कार्यक्रम ‘डिवा एंड डिवो एनवे सीजन-3’ होटल प्रबंधन और आयोजकों के बीच भुगतान विवाद के चलते बीच में ही बंद हो गया। होटल का बकाया भुगतान नहीं होने पर प्रबंधन ने कार्यक्रम स्थल की लाइट बंद करा दी, जिसके बाद मामला चांडिल थाने की पुलिस तक पहुंच गया। वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बच्चों और उनके परिजनों ने आयोजकों पर पैसे लेकर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है।

होटल का 1.90 लाख का बिल, आधे भुगतान पर विवाद

प्राप्त विवरण के अनुसार, सना डिजाइन/सना डिजाइनर की ओर से इस कार्यक्रम के लिए होटल में दो माह पूर्व बुकिंग कराई गई थी। इसमें 150 लोगों के दोपहर के भोजन और पूल साइड पर रैंप वॉक की व्यवस्था शामिल थी। कुल खर्च 1.90 लाख रुपये तय हुआ था। आरोप है कि कार्यक्रम शुरू होने तक आयोजकों ने तय रकम में से आधी राशि भी नहीं दी। बकाया भुगतान को लेकर गतिरोध बढ़ने पर होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति बंद करवा दी, जिससे क्राउन सेरेमनी सहित आगे की गतिविधियां रुक गईं। इसके बाद होटल प्रबंधन की सूचना पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक आयोजन समिति के प्रमुख से पूछताछ की।

Advertisement

प्रतिभागियों से 3-3 हजार रुपये लेने और वादे पूरे न करने का आरोप

कार्यक्रम में जमशेदपुर और रांची से पहुंचे प्रतिभागियों व उनके अभिभावकों का आरोप है कि आयोजकों ने प्रति प्रतिभागी तीन-तीन हजार रुपये वसूले थे। इसके बदले बच्चों को ब्रांड एंबेसडर सिलेक्शन, पेड शूट, प्रोफेशनल मेकअप, डिजाइनर आउटफिट, सैश, टॉप-3 को क्राउन व ट्रॉफी तथा भविष्य में फैशन इंडस्ट्री में प्रोफाइल तैयार करने जैसे कई आश्वासन दिए गए थे। कार्यक्रम अचानक रुक जाने से प्रतिभागी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। आयोजकों ने प्रतिभागियों के माध्यम से करीब तीन लाख रुपये जुटाए, लेकिन होटल का किराया तक नहीं चुकाया।

आयोजक का पक्ष

आयोजन समिति के प्रमुख फैजान ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले भी दो इवेंट कराए थे जो सफल रहे थे। हालांकि, कार्यक्रम के लिए जरूरी प्रशासनिक अनुमति लेने के सवाल पर वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

इसे भी पढ़ें: गालूडीह थाने में महिला ने पिया जहर, जमीन विवाद में कार्रवाई पर उठाए सवाल

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now