ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
झारखंड राजनीति
यह खबर कहाँ की हैझारखंड

LIVE UPDATESLive इचागढ़ विधानसभा मे हरेलाल महतो का सदस्यता ग्रहण समारोह

झारखंड की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सामने आ रही है।यहां हरेलाल महतो का भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर बीजेपी के झंडे और बैनर नजर आ रहे हैं।

LIVE

Live Updates लाइव अपडेट्स

आखिरी अपडेट:

Advertisement
4 अपडेटबंद
  1. हरेलाल महतो के BJP में आने पर बोले विद्युत वरण महतो– झारखंड में बदलाव की जरूरत

    ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हरेलाल महतो के भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था, सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हों, स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हों और थाना, प्रखंड तथा अंचल कार्यालयों में आम लोगों के काम समय पर पूरे हों।

    उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में लोगों को सरकारी काम के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। सांसद ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस समय सड़क, बिजली, पानी और पेंशन जैसी सुविधाओं पर लगातार काम हुआ था।

    हरेलाल महतो के भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विद्युत वरण महतो ने लोगों से राज्य सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए राजनीतिक बदलाव जरूरी है।

    अपने संबोधन के अंत में सांसद ने लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

  2. ईचागढ़ में अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले– पेंशन के लिए तरस रहे बुजुर्ग, नौकरी और भ्रष्टाचार पर भी उठाए सवाल

    झारखंड के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हरेलाल महतो के भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन, युवाओं के रोजगार, मंईयां सम्मान योजना और सरकारी कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

    अमर बाउरी ने कहा कि दुर्गापूजा का समय आ गया है, लेकिन बुजुर्ग और दिव्यांग अब भी अपनी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालयों में आय प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों से पांच हजार रुपये तक मांगे जाते हैं।

    हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए अमर बाउरी ने इसे झारखंड में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत बताया। उन्होंने दावा किया कि ईचागढ़ से शुरू हुआ यह राजनीतिक अभियान आने वाले समय में पूरे झारखंड में बदलाव का रास्ता तैयार करेगा।

  3. ईचागढ़ में हरेलाल महतो के BJP सदस्यता ग्रहण समारोह में गरजे मधु कोड़ा

    ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हरेलाल महतो के भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह में इस वक्त झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

    मधु कोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर परिस्थिति का सामना करने और जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मधु कोड़ा ने कहा कि हरेलाल महतो के भाजपा से जुड़ने के बाद पार्टी इस क्षेत्र में और मजबूती के साथ जनता की सेवा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि परिस्थितियां कैसी भी हों, संघर्ष से पीछे नहीं हटना है।

    फिलहाल ईचागढ़ में भाजपा का सदस्यता ग्रहण समारोह जारी है। मंच से मधु कोड़ा का संबोधन चल रहा है।

  4. मंच पर सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया जा रहा है

    मंच पर बाबूलाल मरांडी आदित्य प्रसाद साहू पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत भाजपा के कई नेता मौजूद है. उनका गुलदस्ता देकर शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया जा रहा है.

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now