ताज़ा खबरें
लोड हो रहा है... ताज़ा खबरों के लिए बने रहें...
विज्ञापन
Ranchi
यह खबर कहाँ की हैरांची, झारखंड

निशा भगत आत्महत्या मामला: अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के ठिकानों से CBI ने जब्त किए फोन व दस्तावेज

रांची। निशा भगत आत्महत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच अपने हाथ में लेते हुए 16 नवंबर को आधिकारिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली सीबीआई की विशेष अपराध शाखा-1 ने इस प्रकरण में नई प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी ने रांची के पिठौरिया थाने में पहले से दर्ज कांड संख्या 114/2026 को ही आधार बनाया है, जिसे निशा भगत के पिता हंदू भगत की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

अजय तिर्की और ज्‍योत्‍सना के आवास पर घंटों चली छानबीन

केस दर्ज करने के बाद सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने रांची में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। एक टीम शाम करीब 4:20 बजे पहाड़ी टोला स्थित आरोपी अजय तिर्की के आवास पर पहुंची। यहां अधिकारियों ने रात लगभग 11:16 बजे तक छानबीन और पूछताछ की। जांच के दौरान टीम ने अजय तिर्की और उनके परिजनों के मोबाइल फोन, दस्तावेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की और कई सामग्रियां जब्त कीं।

Advertisement

इसी दौरान सीबीआई की एक दूसरी टीम ने मामले की एक अन्य नामजद आरोपी ज्योत्सना केरकेट्टा के नगड़ाटोली स्थित आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया।

पिठौरिया में क्राइम सीन रीक्रिएट

जांच एजेंसी की एक तीसरी टीम पिठौरिया के डहूटोली स्थित निशा भगत के उस घर पर पहुंची, जहां 6 नवंबर को यह घटना हुई थी। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर क्राइम सीन रीक्रिएट किया और मौके से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की।

इसे भी पढ़ें:

विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ FIR की खबरों पर NCPCR का नोटिस, जांच के लिए रांची पहुंचेगी टीम

निशा भगत मौत मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के ठिकानों पर दबिश

Related Stories & Ads

Subhash Shekhar

सुभाष शेखर पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। साल 2003 में बुंडू (झारखंड) की जमीनी समस्याओं को आवाज देने से शुरू हुआ उनका सफर आज 'Local Khabar' के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रभात खबर, ताजा टीवी, नक्षत्र न्यूज और राष्ट्रीय खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संपादकीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले सुभाष, आज के दौर के उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो खबर की बारीकियों के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग और SEO जैसी तकनीकी विधाओं में भी महारत रखते हैं। वे वर्तमान में Local Khabar के संस्थापक और संपादक के रूप में झारखंड की जनपक्षीय खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now