Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड (Morabadi Republic Day Parade) में पहली बार आयुष विभाग की झांकी दिखेगी. जारी नोटिस के अनुसार इसके लिए 23 जनवररी 2023 को टेंडर होगा.
टेंडर भरने के लिए आखिरी तारीख और समय 23 जनवरी 2023 सुबह 11:30 बजे तक रखा गया है. वहीं टेेंडर खोलने का समय इसी दिन एक घंटे बाद 12:30 बजे का रखा गया है. आयुष विभाग के टेंडर की सूचना 17 जनवरी 2023 को दोपहर 2:20 को जारी की गई थी.
टेडर की प्रक्रिया के बीच चौंकाने वाली बात यह है कि टेंडर से पहले रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड सरकार के आयुष विभाग की झांकी तैयार हो रही है. इसका सबूत इन तस्वीरों का वीडियो पर देखा जा सकता है.
आयुष विभाग की झांकी में Rope Yoga (रस्सी पर योग) के साथ-साथ सूर्य नमस्कार और अन्य योग क्रियाएं देखने को मिलेंगी. बिहार से अलग होकर झारखंड के अस्तित्व में आने के 22 साल बाद यह पहला मौका होगा, जब आयुष (AYUSH) की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में शामिल हो रहा है.