Kolkata: साल 2021 के सियासी रण विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. इस बार के सबसे ज्यादा चर्चित राज्य पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव पूरे किए जाएंगे. 294 सीटों पर जनता राज्य की सत्ता के लिए पहला मतदान 27 मार्च को होगा. वहीं, अंतिम चरण 29 अप्रैल को होगा. खास बात है कि मतगणना 2 मई को होगी. जानिए बंगाल में कब-कब वोट डाले जाएंगे.
8 चरणों में वोटिंग
फेज | सीटें | वोटिंग तारीख |
पहला | 30 | 27 मार्च |
दूसरा | 30 | 1 अप्रैल |
तीसरा | 31 | 6 अप्रैल |
चौथा | 44 | 10 अप्रैल |
पांचवा | 45 | 17 अप्रैल |
छठा | 43 | 22 अप्रैल |
सातवां | 36 | 26 अप्रैल |
आठवां | 35 | 29 अप्रैल |
काउंटिंग | 2 मई |
बता दें कि बंगाल में बीजेपी और टीएमसी ने पूरी ताकत झोंक दी है. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार बंगाल जा रहे हैं. वहीं सत्तारूढ़ टीएमसी की तरफ से सीएम ममता बनर्जी अकेले मोर्चे पर डटी हुई हैं. वो लगातार रैलियां कर रही हैं.