News Highlights
Ranchi: कल दिनांक 29 दिसम्बर को आयोजित विश्वासघात दिवस की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसमें पार्टी राज्य के सभी जिला में जनपंचायत लगाकर सरकार के विश्वासमत लेने के पूर्व किए गए वादे को बाताएगी. इस कार्यक्रम को लेकर सभी जिला के प्रभारी अपने अपने जिला में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
जानें कौन कहां करेंगे नेतृत्व
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी-बोकारो, विधायक डॉ. लंबोदर महतो-रांची एवं गिरिडीह, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक-धनबाद, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस-सराईकेला खरसावां, पूर्व विधायक कमलकिशोर भगत-गुमला, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता-पलामू, पूर्व विधायक अकील अख्तर-साहेबगंज, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू-पूर्वी सिंहभूम, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत-रामगढ एवं चतरा, केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी-कोडरमा, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी-लोहरदगा, केंद्रीय महासचिव एमटी राजा-पाकुड़, गोपीनाथ सिंह-सिमडेगा, रामदुलर्भ सिंह मुंडा-खूंटी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन सिंह देव-पश्चिमी सिंहभूम, केंद्रीय सचिव माधव चन्द्र महतो-दुमका, केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा-हजारीबाग, केंद्रीय सचिव अजय सिंह-गोड्डा, केंद्रीय सचिव महेश राय-जामताड़ा, केंद्रीय सचिव सतीश कुमार-गढ़वा, केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव-लातेहार, पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुबोध प्रसाद-देवघर में रहेंगे.
रांची में नहीं मिली अनुमति
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो रांची में आयोजित जन पंचायत को संबोधित करेंगे.
इस कार्यक्रम को लेकर रांची जिला के भी सभी पदाधिकारियों ने कमर कस ली है. रांची में विश्वासघात दिवस हरमू मैदान में निर्धारित किया गया था परंतु जिला प्रशासन नें कोविड 19 का हवाला देते हुए हरमू मैदान में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी. दूसरी तरफ मोराबादी मैदान में भब्य कार्यक्रम आयोजित हो रही है. पार्टी ने कोविड 19 के गाईडलाईन के आधार पर अनुपति मांगी थी, परंतु अनुमति न देकर सरकार ने दोहरा चरित्र को उजागर किया है.