Ranchi: आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले. दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा तक वार्तालाप हुई.
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने खासतौर पर झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर बात की. दोनों नेताओं के बीच हाल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अलावा मधुपुर उपचुनाव पर भी बात हुई.
इस बात पर भी चर्चा हुई कि किस सेक्टर में और मेहनत करने की जरूरत है, ताकि भाजपा आजसू पार्टी का गठबंधन अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सके. दोनों नेताओं के बीच झारखंड में चल रही राजनीतिक स्थिति पर भी गहन चर्चा हुई. सरकार के कामकाज लोग को लेकर भी चर्चा हुई.