News Highlights
- 1 सलमान खान की निजी जानकारी संक्षिप्त में (Salman Khan’s Personal Information Briefly)
- 2 जन्म और पारिवारिक जानकारी (Birth And Family Information )
- 3 शिक्षा (Education )
- 4 निजी जानकारी (Personal Information )
- 5 सलमान की गर्लफ्रेंडस और उनसे सबंधित विवाद (Salman’s Girlfriends And Their Related Dispute)
- 6 सलमान की शादी (Salman’s Marriage) :
- 7 सलमान खान का करियर (Salman’s Career) :
- 8 सलमान की टॉप 20 फिल्में (Salman’s Top 20 Movies) :
- 9 सलमान खान की सम्पति की जानकारी (Salman Khan’s wealth)
- 10 सलमान खान के अवार्ड्स (Salman Khan’s Awards) :
- 11
- 12 सलमान सबंधित विवाद (Salman related Controversies)
- 13 सलमान खान के जीवन से जुडी रोमांचक बातें (Interesting things related to the Salman Khan’s Life)
- 14 पसंद और नापसंद (Likes And Dislikes)
- 15 सलमान खान के कोट्स (Salman Khan Quotes) –
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म जगत की एक ऐसी जानी-मानी शख्सियत मे से एक है जिसे हर कोई जनता है. इन्होंने मात्र 18-19 साल की उम्र मे एक छोटी सी एड फिल्म कैम्पा कोला नाम के सॉफ्ट ड्रिक कंपनी के लिए काम कर करियर की शुरूआत की थी . इसके बाद इन्होंने “बीवी हो तो ऐसी” मूवी से पहली बार बॉलीवुड मे कदम रखा. उसके बाद दूसरी मूवी “मैंने प्यार किया” की थी, जो कि सुपरहिट थी. सही मायने मे वहां से इनके करियर को नयी पहचान मिली. उसके बाद इन्होंने, अनगिनत हिट बॉलीवुड मूवीज़ के साथ इंडियन टेलिविजन पर भी कई फेमस शो दिये हैं. उन्होंने मात्र 75 रुपये से शुरुवाती दौर मे अपने करियर की शुरुवात की थी और आज सबसे महंगे अभिनेताओं मे से एक हैं. इनका पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है, जिसे फिल्म जगत में सलमान, भाईजान , सल्लूभाई, बजरंगी भाई जान, टाईगर के नाम से भी जाना जाता है. अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया है तथा इनके लिए कहा जाता है की यह बहुत ही नेक दिल इंसान हैं.
सलमान खान की निजी जानकारी संक्षिप्त में (Salman Khan’s Personal Information Briefly)
नाम (Name) | सलमान खान |
असली नाम (Real Name) | अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान |
नाम का मतलब (Meaning of Name) | सुरक्षा, शांत |
अन्य नाम ( Nick Name) | भाईजान,सल्लू भाई, टाइगर, बजरंगी भाई |
जन्म तारीख(Date of birth) | 27 दिसम्बर 1965 |
जन्म स्थान(Place) | इंदौर (मध्य प्रदेश) |
राशि (Zodiac Sign) | मकर (Capricorn) |
उम्र( Age) | 53 साल |
पता (Address) | मुंबई |
स्कूल (School) | सिंधिया स्कूल तथा सेंट स्टेनिस्लास हाईस्कूल |
कॉलेज(College) | सेंट जेवियर्स कालेज |
ओक्यूपेशन(Occupation) | एक्टर,प्रोडूयूसर,सिंगर |
कुल सम्पति(Total Assets) | 200 मिलियन |
भाषा(Languages) | हिंदी , इंग्लिश |
नागरिकता(Nationality) | इंडियन |
खास दोस्त (Best
Friend’s) |
संजय दत्त , सुषमिता सेन |
दिलचस्पी (Activities) | बॉडीबिल्डिंग तथा तैरना, पेंटिंग |
बुरी आदत (Bed Habits) | स्मोकिंग, ड्रिंकिंग |
ट्विटर पेज (Twitter Page) | @BeingSalmanKhan |
फेसबुक पेज(Facebook Page) | Salman khan @BeingSalmanKhan |
इन्स्टाग्राम अकाउंट(Instagram Account) | Beingsalmankhan |
जन्म और पारिवारिक जानकारी (Birth And Family Information )
सलमान खान का जन्म- सताविस दिसम्बर उन्नीस सौ पैसठ को हुआ है . इनका जन्म एम. पी. के इंदौर में हुआ था. इनके पूर्वज सामान्यतः अफगानिस्तान के रहने वाले थे, जो बाद मे भारत आ गये तथा मध्यप्रदेश के इंदौर मे रहने लगे. इनके पिता ने दो शादी की थी जिसमे, पहले की गई शादी जम्मू-कश्मीर के निवासी बलदेव सिंह चरक जो कि बाद मे महाराष्ट्र मे आकार बस गये थे कि, बेटी सुशीला चरक जोकि हिंदू राजपूत महिला थी से सन् उन्नीस सौ चौसठ मे की थी जो, बाद मे सलमा खान के नाम से जानी जाती थी. सुशीला उर्फ सलमा सलमान की पहली माता थी और अपनी माँ और पिता के धर्म के कारण सलमान हिंदु और मुस्लिम दोनों धर्म को मानते है तथा दोनों धर्मो का बखुबी से पालन करते है. इनके पिता ने बाद में सन् उन्नीस सौ इक्यासी मे, बालीवुड अभिनेत्री हेलन से शादी की थी, ये इनकी दूसरी माता थी. हेलन के दो बेटे है जिसमे बड़े अरबाज खान तथा छोटे सोहिल खान तथा एक बेटी अलवीरा खान है. सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान जिनके बारे मे कहा जाता है कि, सलीम खान तथा सलमान खान ने अर्पिता जिनकी माँ की फुटपाथ पर ही मौत हो गयी थी, अनाथ बच्ची को गोद ले कर, खान परिवार का हिस्सा बनाया था. सलमान खान की अब तक शादी नहीं हुई है परन्तु उनके घर मे, उनके दोनों भाई और बहनो की शादी हो गयी है तथा उनके बच्चे है जिनको सलमान खान बेहद प्यार करते है तथा इनका भरा-पूरा परिवार है.
पारिवारिक जानकारी (Family Information)
पिता का नाम (Father’s Name) | सलीम खान |
माता का नाम(Mother’s Name) | सुशीला चरक (सलमा खान) |
भाई (Brother) | दो –
|
भाभी (Sister in law) | मलाईका अरोरा खान (अरबाज की पत्नी) |
सीमा सचदेव खान (सोहिल खान) | |
बहन (Sister) | दो –
|
जीजा जी (Brother in law) | दो –
|
मेरिटल स्टेट्स(RelationshipStatus) | अनमेरिड |
गर्लफ्रेंड्स (Girlfriend) |
|
शिक्षा (Education )
इनको शुरू से ही पढाई मे ज्यादा दिलचस्पी नही थी, उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट स्टेनिस्लास हाईस्कूल, मुम्बई से की तथा बाद मे सिंधिया स्कूल ग्वालियर मे आये. इन्होंने कॉलेज में सेकंड इयर में पढाई छोड़ कर फिल्मों मे अपने लक को आजमाया तथा कड़ी मेहनत कर कमियाबी हासिल की.
निजी जानकारी (Personal Information )
इनकी निजी जानकारी कुछ इस प्रकार है –
- यह एक जिन्दा दिल तथा खुश मिजाज इंसान है, इनके इसी व्यवहार के कारण बालीवुड मे कई अभिनेता तथा अभिनेत्री से इनकी दोस्ती थी, यही नही इनके दोस्तों मे संजय दत्त का नाम सबसे पहले लिया जाता है. इसी के साथ इनकी फ्रेंड लिस्ट में गोविंदा, अक्षय कुमार, आमिर खान, प्रभुदेवा, जेकी श्राफ, अनिल कपूर, फराह खान, रानी मुखर्जी, कटरीना कैफ, तथा साजिद-वाजिद और सुषमिता सेन आते है.
- इनको बॉडी बिल्डींग का बहुत शौक है, जिसके लिये इनके फेन्स इनको बेहद पसंद करते तथा कई रियलिटी शो मे अपने फेन्स के कहने पर शर्ट तक उतार देते थे .
- इनको घुड़सवारी बेहद पसंद है, जिसके चलते इन्होंने अपने एक फार्म हाउस मे बेहद ऊची नसल के घोड़े रखे है .
- इसी के साथ उनको पेंटिंग करना बहुत पसंद है तथा उन्होंने अपने दोस्तों को कई पेंटिंग बना कर भी गिफ्ट की है .
- इनको बाइक चलाने का बेहद शौक है शूटिंग के बाद जब भी वह फुरसत मिलती थी, वह मुंबई की सडकों पर बाइक चलाने निकल जाते थे.
- इनको अपनी माँ के हाथ से बनी दाल बेहद पसंद है तथा ये कॉफी के बहुत शौक़ीन है .
सलमान खान का लुक (Salman’s Look)
रंग (Color) | गोरा |
लम्बाई (Height) | 5.8 Fit |
वजन (Weight) | 75 Kg |
बॉडी साइज (Body size) | चेस्ट- 45 इंच, वेस्ट- 35, बायसेप- 17 इंच |
सलमान की गर्लफ्रेंडस और उनसे सबंधित विवाद (Salman’s Girlfriends And Their Related Dispute)
बॉलीवुड में मिस्टर खान के अफेयर बहुत चर्चा मे रहे . इनके बहुत अफेयर तथा उससे संबंधित विवाद कुछ इस प्रकार है –
- 1980 में संगीता बिजलानी इनका सबसे पहला प्यार था और इन्होंने इन्हें लंबे समय तक डेट किया था, इनकी बात शादी तक पहुच गयी थी पर पारिवारिक अनबन से इनका विवाह ना हो सका.
- सन् 1993 मे इनको सोमी अली से प्यार हुआ, ये इनकी दूसरी गर्लफ्रेंड थी जो कि पाकिस्तानी थी .
- 1999 जब मिस्टर खान ने मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या रॉय के साथ हम दिल चुके सनम की थी, तब से इन दोनों का अफेयर शुरू हुआ तथा लोगो ने इस जोड़ी को बहुत सराहा, परन्तु सलमान के गुस्से के कारण यह रिश्ता ज्यादा टिक ना सका. क्योंकि वह नशे मे ऐश्वर्या के घर के बाहर हंगामा करते थे, जिसके कारण ऐश्वर्या ने इनको थप्पड़ मार दिया था, बहुत विवादों के बाद यह रिश्ता भी टूट गया.
- 2005 मे इनका अफेयर स्नेहा उल्लाल से था, जिसका मुख्य कारण था इनकी शकल ऐश्वर्या रॉय से मिलती जुलती थी, पर इनका यह अफेयर लंबे समय तक नही चला.
- कैटरीना कैफ और सलमान का अफेयर भी बहुत हद तक सुर्खियों मे रहा पर 2010 मे यह सबंध भी टूट गया.
- फ़िलहाल ये लुलिया वेंचर जो कि इनकी विदेशी गर्लफ्रेंड है को डेट कर रहें है. अक्सर इनको लुलिया वेंचर के साथ घूमते देखा गया है तथा यह मिडिया मे चर्चा का विषय रहा है.
सलमान की शादी (Salman’s Marriage) :
इनकी उम्र 53 साल की हो चुकी है पर अपनी फिजिक के कारण आज भी ये यंग दिखाई देते है. अपनी इसी पर्सनालिटी के कारण यह यंग लड़कियों के पसंदीदा हीरो है तथा देश विदेश मे इसकी शादी का लोगो को बेसबरी से इंतजार है. कुछ समय पहले अमर उजाला नाम के पेपर में किसी पंडित की भविष्यवाणी थी, सलमान खान की जल्दी ही शादी की खबर हम सभी को सुनने को मिलेगी.
सलमान खान का करियर (Salman’s Career) :
इन्होंने शुरुआती दौर में मेहनत कर अपनी पहली हिंदी मूवी सन् उन्नीस सौ अठयासी मे “बीवी हो तो ऐसी” मे अभिनय किया. दूसरी मूवी सन उन्नीस सौ 1989 में “मैंने प्यार किया” जो कि हिट मूवी बन गई और यहीं से इनके करियर को सफलता की नयी दिशा मिली. तथा दूसरी ही मूवी मे उन्होंने साबित कर दिया, कि वह एक उम्दा कलाकार है बहुत कम समय तथा बहुत कम उम्र मे इन्होंने अच्छा नाम कमाया. इसके बाद हम आपके है कौन , हम दिल दे चुके सनम, तेरे नाम के साथ एक के बाद एक हिट मूवी बॉक्स ऑफिस पर हमको देखने को मिली धीरे-धीरे फेन फोलोवर्स की लिस्ट बढते गयी तथा हिट मूवीज के साथ लोग सलमान के स्टाइल, ड्रेसिंग हेयरस्टाइल तक को लोग अपनाने लगे .
सलमान की टॉप 20 फिल्में (Salman’s Top 20 Movies) :
वैसे तो सलमान के फेंस की कमी नहीं है इसलिए इनकी अधिक्तर फिल्म हिट रहती है. इनकी टॉप 20 फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है.
क्रमांक | फिल्म का नाम | रिलीस डेट | निर्माता | निर्देशक | सहकलाकार |
1 | मैंने प्यार किया | 29 दिसंबर 1989 | ताराचंद बडजात्या | सूरज बडजात्या | भाग्यश्री |
2 | सनम बेवफा | 11 जनवरी 1991 | सावन कुमार | सावन कुमार | चांदनी |
3 | साजन | 30 अगस्त 1991 | सुधाकर बोकडे | लॉरेंस डिसूज़ा | माधुरी दीक्षित, संजय दत्त |
4 | हम आपके है कौन | 5 अगस्त 1994 | अजीत कुमार बडजात्या, कमल कुमार बडजात्या, राजकुमार बडजात्या | सूरज बडजात्या | माधुरी दीक्षित |
5 | करण अर्जुन | 13 जनवरी 1995 | राकेश रोशन | राकेश रोशन | शाहरुख़ खान, काजोल, ममता कुलकर्णी |
6 | जुड़वाँ | 7 फरवरी 1997 | साजिद नाडियावाला | सूरज बडजात्या | करिश्मा कपूर, रंभा |
7 | प्यार किया तो डरना क्या | 27 मार्च 1998 | बंटी वालिया, सोहेल खान,वाशु भगनानी | सोहेल खान | काजोल |
8 | बीवी नंबर वन | 27 मई 1999 | वाशु भगनानी | सूरज बडजात्या | करिश्मा |
9 | हम दिल दे चुके सनम | 18 जून 1999 | संजय लीला भंसाली | संजय लीला भंसाली | अजय देवगन, ऐश्वर्या रॉय |
10 | नो एंट्री | 26 अगस्त 2005 | बोनी कपूर | अनीस बज्मी | अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बासु, लारा दत्ता, ईशा देओल, सेलिना जेटली |
11 | पार्टनर | 20 जुलाई 2007 | सोहेल खान,पराग संघवी | डेविड धवन | गोविंदा, लारा दत्ता, केटरीना कैफ |
12 | वांटेड | 18 सितम्बर 2009 | बोनी कपूर,
मैट ज़ेम्लिन |
प्रभुदेवा | आयेशा टाकिया |
13 | दबंग | 10 सितम्बर 2010 | अरबाज़ खान, मलाइका अरोरा, धिल्लिन मेहता | अभिनव कश्यप | सोनाक्षी सिन्हा |
14 | रेडी | 3 जून 2011 | रजत रावली, भूषण कुमार, नितिन मनमोहन कृष्ण कुमार दुआ, सोहेल खान | अनीस बज्मी | आसीन |
15 | बॉडीगार्ड | 31 अगस्त 2011 | अतुल अग्निहोत्री, अलविरा खान अग्निहोत्री | सिद्दीकी | करीना कपूर |
16 | एक था टाइगर | 1 अगस्त 2012 | आदित्य चौपडा | कबीर खान | केटरीना कैफ |
17 | दबंग 2 | 21 दिसंबर 2012 | अरबाज खान, मलाइका अरोरा खान | अरबाज खान | सोनाक्षी सिन्हा |
18 | किक | 25 जुलाई 20 16 | साजिद नाडियावाला | साजिद नाडियावाला | जैकलिन |
19 | बजरंगी भाईजान | 17 जुलाई 2015 | सलमान खान, रोकक्लिन वेंकटेश, कबीर खान | कबीर खान | हर्षाली मल्होत्रा, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, करीना कपूर खान |
20 | सुल्तान | 6 जुलाई 2016 | आदित्य चौपडा | अली अब्बास जफ़र | अनुष्का शर्मा |
टाइगर जिन्दा है सलमान की सबसे ज्यादा अर्न करने वाली बॉक्सऑफिस की हाईहेस्ट दस फिल्मों मे से एक है . इसके अलावा टेलीविजन पर सन् दो हजार आठ मे दस का दम प्रोग्राम के दो सीजन होस्ट किये तथा बहुत प्रसिद्ध शो बिग बोस के एक के बाद एक सिक्वेल होस्ट करते हुए, हाल मे ग्यारहवा सीजन दो हजार अठारह मे होस्ट किया.
सलमान खान की आने वाली फिल्में (Salman Khan’s Upcoming Movies in hindi)
फिल्म का नाम | साल | निर्माता/निर्देशक | सह-कलाकार |
रेस 3 (Race 3) | 15 जून 2018 | सलमान खान/ रेमो डिसूज़ा | जैकलीन |
लवरात्रि (Loveratri) | 5 अक्टूबर 2018 | सलमान खान/ अभिराज मिनावल | आयुष शर्मा, वरीना हुसेन, रोनित रॉय, राम कपूर |
दबंग 3(Dabangg 3) | 2018 | अरबाज़ खान, मलाइका अरोरा खान, ढील्लन मेहता / अरबाज खान | – |
वांटेड 2 (Wanted 2) | 2018 | – | – |
पार्टनर 2(Partner 2) | 2019 | सोहेल खान, साजिद नडीआवाला / डेविड धवन | गोविंदा |
शेर खान (Sher Khan) | 2019 | – | – |
भारत (Bharat) | 2019 | अली अब्बास जफर | दिशा पाटनी |
किक 2 (Kick 2) | दिसंबर 2019 | साजिद नडीआवाला | जैकलीन फेर्नान्देज़ |
सलमान खान की सम्पति की जानकारी (Salman Khan’s wealth)
मात्र पिचोतर रूपये मे काम शुरू करते हुए आज सलमान करोड़ो मे काम कर रहे है और आज ये सबसे महंगे भारतीय अभिनेता में से एक है
वार्षिक इनकम (Annual Income) | 85 करोड़ |
फिल्म के रोल के लिये (Movie Remuneration) | 48 करोड़ |
ब्रांड के रोल के लिये (Brand Endorsement ) | 10 करोड़ |
दान के लिये (Donations) | 20 करोड़ |
बैंक बैलेंस (Bank Balance) | 5.75 करोड़ |
इनकम टैक्स (Income Tax) | 15 करोड़ |
लग्जरियस कार (Luxury Car ) | 20 करोड़ |
निवेश (Investments) | 320 करोड़ |
अन्य अनुमानित इनकम | 2189 करोड़ लगभग वर्ष 2018 मे |
इसके अलावा मुंबई , दिल्ली, चंडीगढ़ में भी इनकी कई सम्पतियां है तथा उनमे से कुछ आपने रेंट तथा लीज पर दी है. इनका खुद एक ब्रांड जो बीइंग हुमन (Being Human) के नाम से चलता है, जोकि काफी प्रसिद्ध है. इसी के साथ आप अन्य कई ब्रांड के एंबेसडर के रूप मे है. इनके पास टोटल सात कार तथा दो बाइक है.
सलमान खान के अवार्ड्स (Salman Khan’s Awards) :
- इनके अभिनय को सराहनीय मान कर मनोरजंन के क्षेत्र मे आपको सन् 2007 मे राजीव गाँधी पुरुस्कार से समानित किया गया है.
इसके अलावा भी इन्होंने कई अवार्ड्स हासिल किये है जो इस प्रकार है –
अवार्ड्स | जीते गये अवार्ड्स की संख्या |
नेशनल फिल्म अवार्ड्स | दो |
फिल्मफेयर अवार्ड्स | दो |
स्क्रीन अवार्ड्स | तीन |
आइफा अवार्ड्स | दो |
जी सिने अवार्ड्स | पांच |
प्रोडूसर गिल्ड फिल्म अवार्ड्स | तीन |
स्टारडस्ट अवार्ड्स | तीन |
बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड्स | आठ |
अन्य अवार्ड्स | बतीस |
इंटरनेशनल अवार्ड्स | चौदह |
इसके अलावा भी इन्हें कई अवार्ड्स और मिले है .
अवार्ड का नाम | केटेगरी | साल | फिल्म का नाम |
फिल्म फेयर अवार्ड | बेस्ट मेल डेब्यू | 1990 | मैंने प्यार किया |
फिल्म फेयर अवार्ड | बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | 1999 | कुछ कुछ होता है |
स्क्रीन अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2011 | दबंग |
जी सिने अवार्ड | बेस्ट फिल्म | 2016 | बजरंगी भाईजान |
जी सिने अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2016, 2017, 2013 | सुल्तान, बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर |
नेशनल फिल्म अवार्ड | बेस्ट पोपुलर फिल्म | 2016 | बजरंगी भाईजान |
स्टारडस्ट अवार्ड | एक्टर ऑफ द इयर | 2011, 2012 | बॉडीगार्ड, रेडी, दबंग |
स्क्रीन अवार्ड्स | बेस्ट एक्टर (पॉपुलर चॉइस) | 2013 | एक था टाइगर, दबंग 2 |
नेशनल फिल्म अवार्ड | बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म | 2012 | चिल्लर पार्टी |
स्क्रीन अवार्ड | बेस्ट फिल्म | 2016 | बजरंगी भाईजान |
बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स | बेस्ट सेंसेशनल फिल्म | 2002 | चोरी-चोरी चुपके-चुपके |
बिग स्टार अवार्ड्स | मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन थ्रिलिंग रोल | 2012 | एक था टाइगर |
बिग स्टार अवार्ड्स | मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन एक्शन | 2011 | बॉडीगार्ड |
बिग स्टार अवार्ड्स | मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर | 2010 | दबंग |
आइफा (IIFA) | हैबिटैट फॉर ह्यूमैनिटी एम्बेसडरशिप | 2010 | – |
इंडियन टेली अवार्ड | बेस्ट एंकर | 2008 | 10 का दम |
द ग्लोबल इंडियन फिल्म फिल्म एंड टीवी ऑनर | बेस्ट एंकर | 2011 | बिग बॉस सीजन-4 |
इंडियन टेली अवार्ड | बेस्ट एंकर | 2009 | 10 का दम |
इन्होंने अपने निजी जीवन मे कई उतार-चडाव देखे है, जिनके चलते वह अक्सर मिडिया मे छाए रहते है. इनके द्वारा कई ऐसे अपराध हुए है, जोकि काफी गंभीर है जिनके लिये उन पर क़ानूनी कार्यवाही चल रही है. कुछ अपराधों में यह निर्दोष साबित हुए है तथा कुछ पर कार्यवाही अभी भी चल रही है .
- सन् दो हजार दो में सितम्बर माह में नशे में अपनी कार से सड़क के किनारे सोये हुए व्यक्ति पर कार चला दी, जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गयी, यह केस हिट एंड रन के नाम से जाना जाता है.
- सन् उन्नीस सौ अन्ठानवे में एक अलग प्रकार के काले रंग के हिरन का शिकार किया था, जिसके हाल ही मे 2018 मे सुनवाई हुई जिसके चलते सलमान खान को जेल जाना पड़ा था परन्तु अभी कोर्ट ने इन्हें बेल पर रिहा किया है
- कहा जाता है इन्हें जीन्स से बेहद प्यार होता था, जिसके फट जाने के बाद भी आप उसे पहनते थे और आपके इस शौक को आपने फेन्स ने फेशन समझ कर अपना लिया .
- आपका ब्रेसलेट जो कि काफी चर्चा मे था यह हकीकत मे उनका लक्की ब्रेसलेट माना जाता है तथा उसके बारे में कहा जाता है कि, आपके चाचा हजरत अली तथा आठवे इमाम रजा कि अगूंठी का चमकता फिरोजी कलर का रत्न था, जिसे आपके पापा के लिये ब्रेसलेट के रूप मे लाये थे, जिसे अब आप पहनते है.
- आपको दूसरों की मदद करना बहुत पसंद है, इसी के साथ दान देने के लिये आप हमेशा तैयार रहते है, आप सालभर मे तीन-चार करोड़ से ज्यादा रूपये दान में देते है.
- आप दिल के बहुत नेक इंसान है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण तब मिला जब आपने सन् दो हजार बारह मे चालीस लाख रुपये देकर चार सौ से भी ज्यादा ऐसे कैदीयों को जेल से रिहा करवाया, जो कि जुर्माने के राशि नहीं दे पा रहे थे और सजा काट रहे थे.
- आपने अपने हिट एंड रन के केस के बाद लगभग चौदह से पंदह वर्ष तक गाड़ी नही चलाई थी.
पसंद और नापसंद (Likes And Dislikes)
पसंदीदा कलर(Favourite colour) | ब्लैक, व्हाइट, ग्रे |
पसंदीदा खाना (Favourite Food) | राजमा चावल |
पसंदीदा मिठाई (Favourite Dessert) | सीताफल आइसक्रीम |
पसंदीदा स्थल (Favourite Place) | लन्दन |
पसंदीदा परफ्यूम
(Favourite Perfume) |
ऑब्सेशन |
पसंदीदा कार (Favourite Car) | बी.एम.डब्ल्यू |
पसंदीदा आउटफिट (Favourite Outfit) | टाईट जीन्स और टी-शर्ट |
पसंदीदा एसेसरिस (Favourite assessor) | लाइट ब्लू (फिरोजा) कलर का स्टोन वाला ब्रेसलेट |
पसंदीदा क्रिकेट(Favourite Cricketers) | युवराज सिंग, हरभजन सिंग |
पसंदीदा अभिनेता(Favourite Actor) | हालीवुड(Hollywood)– सिल्वेस्टर स्टालिन
बालीवुड(Bollywood)- दिलीप कुमार |
पसंदीदा अभिनेत्री(Favourite Actress) | हेमा मालिनी |
पसंदीदा फिल्म(Favourite Movie) | कासाब्लांका (Casablanca) |
पसंदीदा सिंगर(Favourite Singer) | सुनिधि चौहान और सोनू निगम |
पसंदीदा गाना (Favourite Song) | मे हू हरो तेरा, चांदी की दाल पर |
पसंदीदा खेल Favourite Game | फुटबॉल |
सलमान खान के कोट्स (Salman Khan Quotes) –
- मै अधिकार नहीं जमा रहा हूँ, मै तुम्हारी परवाह कर रहा हूँ. जब आप यह महसूस कर ले कि, कोई इतनी परवाह पसंद नही करता है, तो स्वतः ही पीछे हट जाये.
- शेर भूख लगने पर तेजी से दौड़ता है.
- सबका अपना अलग और व्यतिगत स्टाइल (तरीका) होता है. मेरे हिसाब से सभी स्टाइलिश है.
- मैंने आज तक केवल एक ही इंसान को हर्ट किया है. वो है मै खुद.
- एक आदमी चाहे तो, बदलाव ला सकता है.
- जिंदगी में सीधे चलो और, अच्छे काम की तरफ बढ़ो.