Ramgarh: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रधान कार्यालय रामगढ़ में संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने किया. इस बैठक में संगठन हित के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई.
कार्यकारिणी की पहली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिसमें सुजीत कुमार को प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष, विपिन गिरी, को प्रदेश संगठन सचिव, सुनील सिंह को प्रदेश सचिव, गौहर तौसी को आईटी सेल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया.
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया एवं कहा कि हम लोग आज से इस पार्टी के एक मजबूत सिपाही के रूप में जुड़ गए हैं. हमलोग पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे ताकि पार्टी का झंडा झारखंड में बुलंदी से लहरा सके.
प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार करने के लिए हमारी पार्टी एवं हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पूर्णता प्रयासरत है. पार्टी का एक ही लक्ष्य है दलित शोषित एवं वंचित वर्ग का प्रतिनिधित्व करना एवं उनके हक हकूक की लड़ाई को पुरी मजबूती से लड़ना.
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का जनाधार झारखंड में लगातार बढ़ रहा है और पार्टी के प्रति लोगों का अदम्य उत्साह दिखाई दे रहा है जो कि पार्टी के लिए शुभ संकेत है. आने वाले दिनों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया झारखंड के लिए एक नई राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगी.
इस मौके पर पार्टी के नए सदस्य के रूप में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली. सदस्यता लेने वालों में निम्नलिखित लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे. चाईबासा जिला प्रभारी ललित कुमार तांती, विजय कुमार, बलेन्द्र कर्माली, राजू राम, पवन सिंह, डीएन दास, पितांबर ताप्ती, तारिक अनवर, शंकर कुमार, रामलाल सोरेन, शिवराज कुमार, सुनील कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, राहुल राम, इंतखाब अंसारी,अशोक मुंडा, नरेश उरांव, करण नायक आदि.