Ranchi: मधुपुर उपचुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आम्बेडकर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थन का ऐलान किया है. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आम्बेडकर झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह तय किया गया है कि मधुपुर उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी हफीजुल अंसारी का समर्थन में प्रचार प्रसार किया जाएगा. इसकी जानकारी पार्टी के प्रधान महासचिव प्रीतम सांड लोहरा ने दी.
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आम्बेडकर के कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कई नए सदस्यों ने पार्टी का दामन थामा. मौके पर मुबारक अंसारी को कांके प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनित किया गया. इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आम्बेडकर के झारखण्ड प्रदेश के संगठन सचिव प्रवेश गोप, रांची जिला के अध्यक्ष बैजनाथ कुमार लोहरा, अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय करमाली, रांची जिला अध्यक्ष बैजनाथ कुमार लोहरा, उपाध्यक्ष दीपक लोहरा , संगठन सचिव आषेसवर रजवार , सुरेन्द्र लोहरा, विशाल लोहरा, रोपना उरांव, राजेंद्र उरांव , कुशल महतो , आकाश मुण्डा , रौशनी देवी , अनिता कुमारी आदि शामिल हुए.