Extra Income: Ideas and Tips for Increasing Your Earnings

Rashifal 11 May 2023 : मिथुन, तुला, कुंभ को मिलेगा गुड न्‍यूज, सिंह राशि वाले बॉस से पंगा न लें

मेष राशि (Aries)-मेष राशि वाले के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपनी नौकरी में तरक्की मिलेगी। अफसरों का भी सहयोग मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार से संबंधित यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेंगी।

वृषभ राशि (Tauras) –वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जॉब कर रहे जातक जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। आज रूके हुए धन का आगमन हो सकता है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। पिताजी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। परिवारिक का सहयोग मिलेगा। आपके सभी कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)-मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अनुकूल है। आप आराम से वंचित रह सकते हैं। भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे आप अपने आपको थका हुआ भी महसूस करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रोजगार मिलने के संकेत हैं। नवविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती हैं। शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको कामयाबी हासिल होगी।

कर्क राशि (Cancer) –कर्क राशि का दिन बेहतर रहने वाला है। गृह निर्माण संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्चे भी अधिक बने रहेंगे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप सभी खर्चों को कर पाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

READ:  Love Rashifal 12 May 2023: आज ये राशि वाले रोमांटिक मूड में रहेंगे, अफेयर का आनंद लेंगे

सिंह राशि (Leo)-सिंह राशि वाले पैतृक कारोबार में कुछ बदलाव करेंगे। पिताजी भी आपके कारोबार में धन खर्च करेंगे। समस्याओं के लिए अपने बड़ों से बातचीत करेंगे। आपके मन को शांति मिलेगी, आय में वृद्धि होगी। बेरोजगार लोगों को मित्रों की सहायता से अच्छा रोजगार मिलेगा। खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जाएंगे। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। भजन, कीर्तन में आप सम्मिलित होंगे। बॉस से पंगे लेने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)-कन्या राशि को जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आय में कमी व खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। आय के अवसर प्राप्त होंगे। तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे। नए लोगों से मेल-मिलाप होगा। कारोबार कर रहे जातक काफी प्रयास करते हुए नजर आएंगे। मित्रों से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे।बेहतर महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra)-तुला राशि को कारोबार को लेकर बड़ा लाभ संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। वाणी प्रयोग पर काबू रखें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। लोन आसानी से मिल जाएगा। नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। मकान, दुकान, प्लॉट को खरीदने की योजना कामयाब होगी। उधार लिया हुआ धन समय पर लौटाएंगे। सेहत आपकी बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-वृश्चिक राशि का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार की भी प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा। आपको जूनियर व सीनियरों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। आपको अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी।

READ:  Aaj Ka Rashifal 3 May 2023: कारोबार में उन्‍नति मिलेगी, सावधान रहने की जरूरत

धनु राशि (Sagittarius)-धनु राशि को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं। कारोबार में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधारों होगा। अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।राजनीतिक लोगों को सभाओं को भी संबोधित करने का मौका मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)-मकर राशि सेहत के प्रति सावधान रहें। कारोबार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आय में कमी देखने को मिलेगी। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए समय अच्छा है। आपके मन को शांति मिलेगी। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius):कुंभ राशि को शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।जीवनसाथी को रुके हुए धन की प्राप्ति होगी परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। वाहन का सुख प्राप्त होगा। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। आय वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोत मिल सकते है। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है।

मीन राशि (Pisces)-मीन राशि को कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपको सौंपी जाएंगी। यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में आपकी मदद करेंगे। अच्छी नौकरी मिलने से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। नए मेहमान का आगमन होगा। आमदनी के काफी सारे स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। (Rashifal 11 May 2023)

पिछले 10 सालों से रांची में डिजिटल मीडिया से जुड़ाव रहा है. Website Designing, Content Writing, SEO और Social Media Marketing के बदलते नए तकनीकों में दिलचस्‍पी है.

Sharing Is Caring:

1 thought on “Rashifal 11 May 2023 : मिथुन, तुला, कुंभ को मिलेगा गुड न्‍यूज, सिंह राशि वाले बॉस से पंगा न लें”

Leave a Reply

%d