News Highlights
Petrol Diesel Price Today 21st July 2021: पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में अभी नहीं आएगा. यह बात केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर उछल गए हैं. इसके बावजूद राहत की बात यह है कि लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.
वहीं, देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है तो सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में. दिल्ली के मुकाबले पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल करीब 17 रुपये सस्ता है. आज यानी बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर है. यहां डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का दाम 85.28 रुपये और डीजल 83.79 रुपये प्रति लीटर है.
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
पोर्ट ब्लेयर | 85.28 | 83.79 |
रांची | 96.68 | 94.84 |
चंडीगढ़ | 97.93 | 89.5 |
आगरा | 98.32 | 89.96 |
लखनऊ | 98.92 | 90.26 |
चेन्नई | 101.49 | 94.39 |
दिल्ली | 101.84 | 89.87 |
कोलकाता | 102.08 | 93.02 |
पटना | 104.25 | 95.57 |
बेंगलुरु | 105.25 | 95.26 |
मुंबई | 107.83 | 97.45 |
जयपुर | 108.71 | 99.02 |
परभणी | 108.89 | 97.1 |
भोपाल | 110.2 | 98.67 |
इंदौर | 110.28 | 98.76 |
रीवा | 112.41 | 100.71 |
अनूपपुर | 112.78 | 101.05 |
श्रीगंगानगर | 113.21 | 103.15 |
फिर महंगा हुआ कच्चा तेल
मंगलवार को कच्चे तेल का बाजार 1.51 फीसदी चढ़ गया, जबकि एक दिन पहले सोमवार को कच्चा तेल करीब 7 फीसद टूटा था. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 69.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था, वहीं यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1 डॉलर की तेजी के साथ 67.42 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ और यह एक दिन पहले के मुकाबले 1.51 फीसद ज्यादा है.
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
1 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 33.29% और राज्य सरकार 23.07% टैक्स वसूलते हैं. वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 35.66% और दिल्ली सरकार 14.62% प्रतिशत पैसा टैक्स के रुप में वसूलते हैं. 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था.
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.