Ranchi: भोजपुरी कलाकार सह लोकसभा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ रांची आएंगे. वह फरवरी महीने में रांची आएंगे. झारखंड प्रदेश यादव महासभा के बजरंगी यादव ने बताया कि निरहुआ को रांची में होने वाले यादव महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया. लोकसभा में अहीर रेजीमेंट की मांग को मजबूती के साथ रखने के लिए निरहुआ को यहां सम्मानित किया जाएगा.
अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर रांची में झारखंड प्रदेश यादव महासभा की एक आवश्यक बैठक की गई. इसमें यादव समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. इस बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई.