Ranchi: 3 जनवरी 2021 को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में पूरे झारखंड में मनाया जाएगा. यह निर्णय झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की एक बैठक में लिया गया. रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ झारखंड आंदोलनकारी दिवस मनाया जाएगा. झारखंड आंदोलनकारी दिवस का झंडा लहराया जाएगा. साथ ही राज्य के प्रमुख संस्कृति कर्मी इस दिवस के अवसर पर उपस्थित रहेंगे एवं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की एक बैठक 28 दिसंबर को करम टोली स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई. बैठक के आरंभ में झारखंड वनांचल आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रमादित्य प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया.
बैठक में झारखंड आंदोलनकारी दीपक महतो के ऊपर गिरिडीह जिला में किए गए मुकदमा को वापस लेने और झारखंड आंदोलनकारियों को संरक्षण देने की मांग भी की गई.
बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने की एवं संचालन पुष्कर महतो, धन्यवाद ज्ञापन कुमोद कुमार वर्मा ने किया.
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो डॉ प्रणव कुमार बब्बू आजम अहमद अनिरुद्ध मंडल, राजेश महतो, रश्मि चंद्रा पिंगुआ, राज कमल महतो, लाल अजय नाथ शहदेव, राजेंद्र पंडित, अमित खलखो, ग्रबिएल खाखा सहित अन्य झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे.