
राँची:हूल दिवस के अवसर पर राँची स्थित सिदो-कान्हू पार्क पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया|
सिद्धू- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि किलगभग 60 सालों के त्याग, बलिदान, तपस्या और अनगिनत शहादतों के बाद हमें झारखंड अलग राज्य मिला। आज झारखंड अपना इक्कीस वर्ष पूर्ण कर चुका। लेकिन अलग राज्य आंदोलन की लड़ाई के पीछे जो मुद्दे थे, जो सोच थी, जो सपने थे- क्या वो पूर्ण हुए।क्या हम उन वीर योद्धाओं के सपनों का झारखंड बना पाए। यह चिंतन करने का वक्त है। युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत से युवा पीढ़ी प्रेरणा ले तथा राज्य को नई दिशा देने में सकारात्मक भूमिका अदा करें। ।
मौके आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत,राँची जिलाध्यक्ष संजय महतो, राँची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी एवं भरत काशी साहू, रांची महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, रांची महानगर महिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रभा मेहता, रांची महानगर उपाध्यक्ष बंटी यादव, रांची महानगर महासचिव रमेश गुप्ता, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मण्डल, केंद्रीय महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, अखिल झारखण्ड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह आदि उपस्थित थे।