Extra Income: Ideas and Tips for Increasing Your Earnings

झारखंड के बेरोजगार युवाओं को एक बार फिर झटका, JSSC ने रद्द किया एक साथ 12 नियुक्ति विज्ञापन

Ranchi : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand state staff selection commission) ने अपने द्वारा निकाले गए 12 नियुक्ति विज्ञापन को रद्द कर दिया है.

साल 2022 के 16 दिसंबर को हाई कोर्ट के द्वारा हेमंत सोरेन सरकार के नियोजन नीति को रद्द करने के बाद झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग ने आज यह बड़ा फैसला किया है.

आयोग ने कहा कि नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर परीक्षा के आयोजन की कार्रवाई की जायेगी.

JSSC ने रद्द किये ये 12 नियुक्ति विज्ञापन

  • विज्ञापन संख्या – 06/2021 एवं 02 / 2022 : झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा 2021
  • विज्ञापन संख्या – 13/2022 : झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  • विज्ञापन संख्या – 12/2022 : झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  • विज्ञापन संख्या – 05/2021 : झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा 2021
  • विज्ञापन संख्या – 01/2022 : झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियागिता परीक्षा – 2022
  • विज्ञापन संख्या – 03/2022 एवं 04 / 2022 : झारखण्ड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी (आई.टी.आई. इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा -2022
  • विज्ञापन संख्या – 07/2022 एवं 08 / 2022 : झारखण्ड इण्टरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु ) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2022
  • विज्ञापन संख्या – 09/2022 : झारखण्ड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  • विज्ञापन संख्या – 10/2022 एवं 11 / 2022 : झारखण्ड तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  • विज्ञापन संख्या – 16/2022 : झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  • विज्ञापन संख्या – 14 / 2022 एवं 15 / 2022 : स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
  • विज्ञापन संख्या – 21/2022 एवं 22 / 2022 : झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा – 2022

पिछले 10 सालों से रांची में डिजिटल मीडिया से जुड़ाव रहा है. Website Designing, Content Writing, SEO और Social Media Marketing के बदलते नए तकनीकों में दिलचस्‍पी है.

Sharing Is Caring:

Leave a Reply