Ranchi: सरहुल झारखंड का प्रमुख प्रत्योहार है. यह राज्य के आदिवासी-मूलवासियों का प्रकृति के रूप में जाना जाता है. इस साल सरहुल 24 मार्च (Sarhul 2023 Date) को है. वहीं दूसरी ओर इसी दिन 24 मार्च 2023 को झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा है. इस दिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं के गणित विषय और 12वीं की साइकोलॉजी , भूगोल और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा लेगी.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 7 जनवरी 2023 को झारखंड में प्रमुख अखबारों में मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं की डेटशीट जारी किया था. इस डेटशीट में बताया गया था कि मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरु होगी. मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल तक और इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी. लेकिन जैक द्वारा डेटशीट जारी करते समय सरहुल त्योहार के तारीख का ध्यान नहीं रखा गया.
24 मार्च को है सरहुल 2023
24 मार्च 2023 को सरहुल है. सरहुल झारखंड का प्रकृति पर्व है. इस दिन राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में भव्य शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं. दो साल कोरोना गाइडलाइन बंदिशो के बाद साल 2023 में 24 मार्च को सरहुल मनाने की खास तैयारी की जा रही है.

24 मार्च को सरहुल के दिन देनी होगी मैट्रिक के गणित की परीक्षा
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के डेटशीट के मुताबिक 24 मार्च को इंटर के भूगोल, बिजनेस स्टडीज और साइकोलॉजी के साथ मैट्रिक के गणित की परीक्षा निर्धारित है. वहीं दूसरी ओर 24 मार्च को प्रकृति पर्व सरहुल है. जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं सुबह 9:45 से शुरू होगी एवं दोपहर 1:05 बजे तक चलेंगी. वहीं 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक चलेगी.
Read Also: JAC Board Exam Date 2023: 10वीं और 12वीं के लिए जारी हुआ डेटशीट, जाने कब किस विषय की होगी परीक्षा
Jharkhand Board Class 10 Date Sheet 2023
Date | Subject |
March 14, 2023. | ITI and other vocational subjectss |
March 15, 2023. | Commerce, Home Science |
March 16, 2023. | Kharia, Khortha, Kurmali, Nagpuri, Panch Pargaia |
March 17, 2023. | Arabic, Persians, Ho, Mundari, Santhali, Oraon |
March 18, 2023. | Urdu, Bengali, Oriya |
March 20, 2023. | Social Science |
March 21, 2023. | Music |
March 22, 2023. | Hindi Courses A and B |
March 24, 2023. | Mathematics |
March 27, 2023. | Science |
March 29, 2023. | English |
April 3, 2023. | Sanskrit |
Jharkhand Board Class 12 Date Sheet 2023
Date | Subject |
March 14, 2023. | Vocational Subjects for Arts, Science and Commerce streams |
March 15, 2023. | Core Language – Hindi A, Hindi B, Mathribhasha and English A (Arts) |
March 16, 2023. | Core Language – Hindi A, Hindi B, Mathribhasha and English A (Science and Commerce) |
March 17, 2023. | Elective language (Arts), Additional Language (Science and Commerce) |
March 18, 2023. | Music, Computer Science |
March 20, 2023. | Economics, Anthropology |
March 21, 2023. | History |
March 22, 2023. | Physics, Accountancy |
March 23, 2023. | Economics |
March 24, 2023. | Geology, Business Studies, Psychology |
March 25, 2023. | Biology, Business Mathematics, Sociology |
March 27, 2023. | Mathematics/Statistics |
March 28, 2023. | Geography |
March 29, 2023. | Chemistry, Entrepreneurship, Home Science |
April 3, 2023. | Political Science |
April 5, 2023. | Philosophy |
Read Also: झारखंड बोर्ड मैट्रिक इंटर के परीक्षार्थी एडमिट कार्ड जारी होने से पहले बदल सकते हैं विषय