Extra Income: Ideas and Tips for Increasing Your Earnings

India vs China Women’s Hockey: चीन के साथ रोमांचक मुकाबले में भारत ने लहराया जीत का तिरंगा

India vs China Women's Hockey: रोमंचक मुकाबले में भारत ने चीन को 2-1 से हराया

India vs China Women’s Hockey: झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 टूर्नामेंट में सोमवार को चीन को हरा दिया. भारत का यह तीसरी मैच थी. जिसमें महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने चीन को 2-1 से रौंद दिया.

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक दूसरे पर जोरदार हमले होते रहे। पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत के लिए दीपिका ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिये एक गोल दाग दिया और भारतीय टीम को 1-0 की लीड दिला दी. दूसरे क्वार्टर में भारत की ओर से झारखंड की सलीमा टेटे की एक गोल से बढत 2- 0 की हो गई.

तीसरे क्वार्टर में चीन की ओर से जियाकी झोंग ने एक गोल मार कर अंतर 1-2 कर दिया। इस क्वार्टर में भारत की ओर से एक भी खिलाड़ी को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लगी। चौथे और आखिरी क्वार्टर में दोनों में से कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। अंततः भारत ने 2-1 से जीत हासिल की.

इस मौके पर मंत्री (झारखंड) सत्यानंद भोक्ता और चंपई सोरेन, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी तथा अन्य भी उपस्थित थे.

आगे ऐसे होंगे मुकाबले

31 अक्टूबर 2023

16.00 (4.00 बजे) : कोरिया बनाम थाइलैंड
18.15 (6.15 बजे) : मलेशिया बनाम चीन
20.30 (8.30 बजे) : जापान इंडिया

01 नवंबर 2023 : रेस्ट डे

02 नवंबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : मलेशिया बनाम थाईलैंड
18.15 (6.15 बजे) : चीन बनाम जापान
20.30 (8.30 बजे) : इंडिया बनाम कोरिया

READ:  IPL 2023 : यशस्वी-सैमसन के धमाल से जीता राजस्थान, कोलकाता को 9 विकेट से दी मात

03 नवंबर 2023 : रेस्ट डे

04 नवंबर 2023

15.30 (3.30 बजे) : 5/6th in Place बनाम 5th in Pool
18.00 (6.00 बजे) : 2nd in Pool बनाम 3rd in Pool
20.30 (8.30 बजे) : 1st in Pool बनाम 4th in Pool

05 नवंबर 2023

18.00 (6.00 बजे) : Loser SF 1 बनाम Loser SF 2

20.30 (8.30 बजे) : Winner SF1 बनाम Winner SF 2

पिछले 10 सालों से रांची में डिजिटल मीडिया से जुड़ाव रहा है. Website Designing, Content Writing, SEO और Social Media Marketing के बदलते नए तकनीकों में दिलचस्‍पी है.

Sharing Is Caring:

Leave a Reply

%d bloggers like this: