नवभारत टाइम्स ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे जारी किया गया है. इस सर्वे में पूरे देश के लोकसभा सीटों पर हार-जीत का एक सर्वे रिपोर्ट जारी किया गया है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी चुनाव हुए तो किस पार्टी को कितनी सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार अभी चुनाव हुए तो झारखंड में एनडीए का दबदबा कायम रहेगा. झारखंड, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात ओडिशा, असम, में एक बार फिर मोदी मैजिक दिखने की प्रबल संभावना है.
झारखंड में एनडीए को मिलेगी प्रचंड समर्थन
नवभारत टाइम्स के सर्वे के अनुसार झारखंड में मोदी का जादू बरकरार रहेगा. यहां एनडीए उम्मीदवारों को 10-12 सीटें पर जीत मिलेंगी. वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 2-4 सीट पर जीत की संभावनाएं बताई गई है.
बिहार की बात करें तो एनडीए को 22-24 सीटें दी गई हैं. और इंडिया 16-18 सीट पर जीत दर्ज करके एनडीए से पीछे ही रह सकती है.
सबसे बड़े सियासी सूबे वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एनडीए के खाते में 69 से 73 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के खाते में 5 से 9 सीट मिलती दिख रही है. बीएसपी के खाते में 0 से 1 सीट तो वहीं इस सर्वे के नतीजों के मुताबिक अन्य के खाते में 1 से 3 सीट जाती दिख रही है.
राज्य | NDA (सीटें) | I.N.D.I.A (सीटें) | अन्य (सीटें) |
उत्तर प्रदेश | 69-73 | 5-9 | 1-3 |
मध्य प्रदेश | 24-26 | 3-5 | 0 |
राजस्थान | 20-22 | 2-3 | 0-1 |
छत्तीसगढ़ | 6-8 | 3-5 | 0 |
हिमाचल | 3-4 | 0-1 | 0 |
पंजाब | 2-3 | 8-12 | 1-2 |
दिल्ली | 5-6 | 1-2 | 0 |
हरियाणा | 6-8 | 2-4 | 0 |
उत्तराखंड | 4-5 | 0-1 | 0 |
गुजरात | 26 | 0 | 0 |
बिहार | 22-24 | 16-18 | 0 |
ओडिशा | 6-8 | 0-1 | 12-14 |
झारखंड | 10-12 | 2-4 | 0 |
असम | 9-11 | 3-4 | 0-1 |
पश्चिम बंगाल | 16-18 | 23-27 | 0 |
तमिलनाडु | 4-8 | 30-34 | 2 |
तेलंगाना | 2-3 | 3-4 | 9-11 |
केरल | 0-1 | 18-20 | 0 |
कर्नाटक | 18-20 | 8-10 | 0-1 |
बहुमत के साथ फिर बन सकती है एनडीए की सरकार
पूरे देश की बात करें तो एनडीए को 543 लोकसभा सीटों में से 296 से 326 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं. वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A.को 160 से 190 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर की बात की जाए तो एनडीए को 42 फीसदी से अधिक तो वहीं I.N.D.I.A. को 40 फीसदी के करीब वोट मिल सकते हैं.
दल | सीटें |
NDA | 296 – 326 |
I.N.D.I.A | 160 से 190 |
YSRCP जगन मोहन की पार्टी | 24-25 |
BRS केसीआर की पार्टी | 9-11 |
बीजू जनता दल | 12-14 |
अन्य | 11-14 |
सर्वे के मुताबिक आज लोकसभा चुनाव हुए तो एनडीए के खाते में 300 से अधिक सीटें जा सकती हैं तो वहीं विपक्षी गठबंधन को 160 से 190 सीटें मिल सकती हैं. टाइम्स नाउ नव भारत ने ईजीटी रिसर्च के साथ यह यह सर्वे किया है और बताया है कि अभी लोकसभा चुनाव हुए तो देश में किसकी सरकार बनेगी.