Ranchi: झारखंड में पंचायत चुनाव 2022 होने वाले हैं. झारखंड पंचायत चुनाव 2022 को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इसी के साथ संपूर्ण झारखंड में नगर निकाय क्षेत्रों को छोड़कर आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. राज्य चुनाव आयोग ने झारखंड पंचायत चुनाव 2022 को लेकर विस्तृत कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है.
झारखंड गठन के बाद पिछले 22 सालों में यह तीसरा ग्राम पंचायत चुनाव होने जा रहा है. इसके पहले साल 2010 और 2015 में चुनाव संपन्न हुआ था.
झारखंड पंचायत चुनाव की तारीख
झारखंड में कुल चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे. पहले चरण का चुनाव 14 मई को होगा. इसके बाद 19, 24 और 27 मई को चुनाव संपन्न होगा.
झारखंड पंचायत चुनाव के नतीजे
झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के परिणाम के लिए लोगों को सभी चरणों के चुनाव खत्म होने का इंतजार नहीं करना होगा. 17 मई को पहले चरण की मतगणना की जाएगी. वहीं 22 मई को दूसरे चरण के चुनाव के वोटों की गिनती की जाएगी. वहीं तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के वोटों की गिनती 31 मई को पूरी की जाएगी.
चुनाव कार्यक्रम | पहला चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण | चौथा चरण |
निर्वाचण का प्रकाशन | 17 अप्रैल | 20 अप्रैल | 25 अप्रैल | 29 अप्रैल |
नामांकन की अंतिम तिथि | 23 अप्रैल | 27 अप्रैल | 2 मई | 6 मई |
स्क्रूटनी | 25 से 26 अप्रैल | 28 से 30 अप्रैल | 4 से 5 मई | 7 से 9 मई |
नाम वापसी | 27 व 28 अप्रैल | 2 मई | 6 व 7 मई | 10 व 11 मई |
मतदान | 14 मई | 19 मई | 24 मई | 27 मई |
मतगणना | 17 मई | 22 मई | 31 मई | 31 मई |
झारखंड पंचायत चुनाव 2022 आचार संहिता
झारखंड के राज्य निर्वाचरण आयुक्त डीके सिंह हैं. उन्होंने झारखंड पंचायत चुनाव 2022 की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. यह नगर निकाय और कंटेंटमेंट क्षेत्र को छोड़कर पूरे राज्य में लागू हो गया है. आचार संहिता से राज्य सरकार की पुरानी योजनाएं और टेंडर की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी. जिला परिषण, पंचायत समिति और पंचायत योजनाओं का कार्यान्वयन आदर्श आचार संहिता के दायरे में आएगा.