Extra Income: Ideas and Tips for Increasing Your Earnings

बिहार-झारखंड समेत 13 राज्‍यों के राज्‍यपाल बदले गए, रमेश बैस बने महाराष्‍ट्र के गवर्नर

बिहार-झारखंड समेत 13 राज्‍यों के राज्‍यपाल बदले गए, रमेश बैस बने महाराष्‍ट्र के गवर्नर

तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, अयोध्या केस की सुनवाई करने और फैसला सुनाने वाली पीठ के हिस्सा रहे जज (रिटायर) अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है. इसके अलावा और भी कई राज्यों के गवर्नर बदले गए हैं.

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए बड़े पैमाने पर नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. बिहार, झारखंड सहित 13 राज्यों के गवर्नर बदले गए हैं.

इन 13 राज्यों को मिला नया राज्यपाल:
1- लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
2- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। 
3- सीपी. राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
4- शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का नया गवर्नर बनाया गया है।
5- गुलाब चंद कटारिया को असम का गवर्नर नियुक्त किया गया है।
6- अयोध्या केस का फैसला सुनाने वाली पीठ का हिस्सा रहे न्यायमूर्ति (रिटायर) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
7- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
8- छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
9- मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
10- बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
11- हिमाचल प्रदेश के राज्यपालराजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
12- झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
13- ब्रिगेडियर बीडी. मिश्रा (रिटायर) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पिछले 10 सालों से रांची में डिजिटल मीडिया से जुड़ाव रहा है. Website Designing, Content Writing, SEO और Social Media Marketing के बदलते नए तकनीकों में दिलचस्‍पी है.

Sharing Is Caring:

Leave a Reply

%d bloggers like this: