News Highlights
Gold Price Today 24th December 2020: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में इजाफा हुआ है. सोने का हाजिर भाव आज 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचकर एक बार फिर इसके नीचे आ गया. देशभर के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 192 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 50043 रुपये पर खुला, जबकि चांदी 605 रुपये महंगी होकर 66340 रुपये प्रति किलो पर खुली. बाद में 144 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 49995 पर सोना बंद हुआ. वहीं चांदी 696 रुपये तेज होकर 66431 रुपये किलो पर बंद हुई. बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 11 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
24 दिसंबर का फाइनल रेट
धातु | 24 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 23 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49995 | 49851 | 144 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49795 | 49651 | 144 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45795 | 45664 | 131 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37496 | 37388 | 108 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29247 | 29163 | 84 |
Silver 999 | 66431 Rs/Kg | 65735 Rs/Kg | 696 Rs/Kg |
दिल्ली सर्राफा बाजार: चांदी में 1,102 रुपये का उछाल
बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में तेजी को दर्शाते स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 385 रुपये की तेजी के साथ 49,624 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. इससे पहले बुधवार को सोने का भाव 49,239 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी का भाव भी 1,102 रुपये बढ़कर 66,954 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इससे पिछले दिन यह 65,852 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,878 डालर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.80 डालर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस प्रभाग के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, पिछले उतर चढ़ाव भरे कारोबार के बाद डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई. नये कोरोना वायरस प्रकोप के बाद महामारी संकट के बढ़ने की चिंता तथा उसके बाद लागू किये गए लॉकडाऊन से सोने की कीमतों में तेज रही. वहीं, एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 99 रुपये की नरमी के साथ 50,050 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. सोना मिनी भी 115 रुपये फिसलकर 49,794 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया. चांदी 17 चढ़कर 67,593 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही. चांदी मिनी भी इतनी ही मजबूती के साथ 67,564 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी.
सुबह का रेट
धातु | 24 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 23 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50043 | 49851 | 192 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49843 | 49651 | 192 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45839 | 45664 | 175 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37532 | 37388 | 144 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29275 | 29163 | 112 |
Silver 999 | 66340 Rs/Kg | 65735 Rs/Kg | 605 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है. हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है. सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है. सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है.